फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के राउंड ऑफ-16 (Round of 16) में स्पेन (Spain) के खिलाफ हार के साथ पुर्तगाल (Portugal) का सफर समाप्त हो गया है। इस हार ने करोड़ों फुटबॉल फैंस को निराश किया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की रही।
नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के राउंड ऑफ-16 (Round of 16) में स्पेन (Spain) के खिलाफ हार के साथ पुर्तगाल (Portugal) का सफर समाप्त हो गया है। इस हार ने करोड़ों फुटबॉल फैंस को निराश किया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की रही। 41 वर्षीय स्टार फुटबॉलर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यह उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। हालांकि टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वह अभी फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला नहीं कर रहे हैं और जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेंगे।
स्पेन से हार के बाद रोनाल्डो भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि विश्व कप से इस तरह बाहर होना दुखद है। मैंने अपना सबकुछ झोंक दिया। मैंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की और मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं कि मैंने कोई कमी नहीं छोड़ी। हां, यह मेरा आखिरी विश्व कप था, लेकिन अब मेरे पास सोचने और अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका होगा। मैं कोई भी जल्दबाजी वाला फैसला नहीं करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं कभी भी भावनाओं में बहकर फैसले नहीं लेता।
Cristiano Ronaldo:
🗣️ "I've won three titles with Portugal. Before Cristiano, Portugal hadn't won anything.
The biggest title I won with the National Team was Euro 2016. FOR ME, IT HAS THE SAME DIMENSION AS A WORLD CUP." 😳🇵🇹 pic.twitter.com/kqDd3Oo5Qf
पढ़ें :- Neymar Retirement : ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
— World Cup HQ (@WorldCup26HQ) July 6, 2026
अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को याद करते हुए रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए हासिल की गई सफलताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने पुर्तगाल के लिए तीन बड़े खिताब जीते हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) से पहले पुर्तगाल ने एक भी खिताब नहीं जीता था। राष्ट्रीय टीम का सबसे बड़ा खिताब 2016 की यूरोपीय चैंपियनशिप (European Championship) है और सच कहूं तो वह मेरे लिए विश्व कप जीतने जितनी ही बड़ी उपलब्धि है। रोनाल्डो की कप्तानी में पुर्तगाल ने 2016 में यूरोपीय चैम्पियनशिप (European Championship) जीती थी। इसके अलावा टीम ने 2019 और 2025 में यूईएफए नेशंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया। हालांकि, यूरो कप वाले से बयान से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह 2028 में यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) और रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड (Republic of Ireland) की मेजबानी में होने वाले यूरो कप में खेल सकते हैं।
रॉबर्टो मार्टिनेज की जमकर तारीफ की
विश्व कप से बाहर होने के तुरंत बाद पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज (Portugal head coach Roberto Martínez) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस फैसले पर रोनाल्डो ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वह शानदार कोच और बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए जो किया, उसके लिए उनकी सराहना होनी चाहिए। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
‘हार दुख देती है, लेकिन आगे बढ़ना होगा’
रोनाल्डो ने कहा कि किसी बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना हमेशा दर्द देता है, लेकिन टीम को इससे उबरना होगा। उन्होंने कहा कि किसी बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना हमेशा दुखद होता है। यह विश्व कप था और हमारी टीम लगातार बेहतर होती जा रही थी। मेरी नजर में हमने अच्छा खेल दिखाया। मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन फुटबॉल ऐसा ही खेल है। अब हमें खुद को संभालना होगा और आगे बढ़ना होगा।
विश्व कप का सपना अधूरा रह गया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का विश्व कप जीतने का सपना इस हार के साथ हमेशा के लिए अधूरा रह गया। हालांकि उन्होंने अपने करियर में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं और पुर्तगाल को पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब दुनिया की नजर इस बात पर रहेगी कि वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल (International Football) में आगे खेलना जारी रखते हैं या कुछ समय बाद अपने भविष्य को लेकर अंतिम फैसला लेते हैं।