1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में 3-1 से धूल चटाकर FIH यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप पर किया कब्जा

भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में 3-1 से धूल चटाकर FIH यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप पर किया कब्जा

भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम (Indian Sub-Junior Men's Team) ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप (FIH Youth Hockey5s Asian Championship) के फाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है। भारत रोमित पाल (पांचवें), कप्तान केतन कुशवाहा (12वें) और शाहरुख अली (13वें मिनट) के गोल की बदौलत एशियाई चैंपियन बनने में कामयाब रहा।

By santosh singh 
Updated Date

मस्कट। भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम (Indian Sub-Junior Men’s Team) ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप (FIH Youth Hockey5s Asian Championship) के फाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है। भारत रोमित पाल (पांचवें), कप्तान केतन कुशवाहा (12वें) और शाहरुख अली (13वें मिनट) के गोल की बदौलत एशियाई चैंपियन बनने में कामयाब रहा। इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष टीम एलीट पूल तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को तीन महीने में सीखना होगा मराठी, नहीं सीख पाने पर लाइसेंस निलंबित हो सकता है

भारत ने फाइनल में बेहतरीन पास और बढ़िया रणनीति की वजह से शुरुआती बढ़त बना ली। वहीं रोमित पाल ने पहले हाफ में पाकिस्तानी गोलकीपर को चकमा देते हुए पहला गोल दागा और इसके साथ ही हाफ टाइम तक भारत को 1-0 से आगे हो गया।

कप्तान केतन कुशवाहा (12वें मिनट) ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गोलकर भारत का को मजबूत स्थिति में ला दिया। शाहरुख अली ने इसके तुरंत बाद एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया।

हालांकि पाकिस्तान ने मोहम्मद उस्मान (16वें मिनट) के गोल से अंतर को कम किया, लेकिन भारतीय डिफेंस अंतिम पलों में मजबूती से डटी रही और कोई गोल नहीं होने दिया। भारत और पाकिस्तान दोनों ने फाइनल में पहुंचने के साथ ही पहले एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

महिला वर्ग की प्रतियोगिता में भारतीय सब जूनियर टीम ने चीन के खिलाफ फाइनल में कड़े मुकाबले में 2-4 से हार झेलने के बाद रजत पदक हासिल किया।

भारतीय खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की घोषणा

पढ़ें :- आजम खान के ठिकनों पर ईडी की छापेमारी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा-भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की हर खिलाड़ी को एक लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...