1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup Final : फीफा विश्व कप फाइनल महामुकाबले के चलते इस राज्य में स्कूल-कॉलेज कल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किए निर्देश

FIFA World Cup Final : फीफा विश्व कप फाइनल महामुकाबले के चलते इस राज्य में स्कूल-कॉलेज कल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किए निर्देश

फीफा विश्व कप फाइनल (FIFA World Cup Final) मैच के मद्देनजर केरल सरकार ने सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन (Chief Minister V.D. Satheesan) के तरफ से जारी आदेश के मुताबिक व्यावसायिक कॉलेजों सहित सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, क्योंकि फाइनल मुकाबला सोमवार तड़के खेला जाएगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप फाइनल (FIFA World Cup Final) मैच के मद्देनजर केरल सरकार ने सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन (Chief Minister V.D. Satheesan) के तरफ से जारी आदेश के मुताबिक व्यावसायिक कॉलेजों सहित सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, क्योंकि फाइनल मुकाबला सोमवार तड़के खेला जाएगा।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने खत्म किया 16 साल का सूखा, फ्रांस को 2-0 से हराकर पहुंचा फाइनल में

हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किए जाने की उम्मीद है।

फुटबॉल फाइनल के कारण लिया गया फैसला

राज्य में विपक्ष और कई अन्य लोगों ने सरकार से छात्रों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग की थी। उनका तर्क था कि फीफा विश्व कप फाइनल देर रात तक चलेगा, जिससे छात्रों के लिए अगले दिन सुबह स्कूल और कॉलेज जाना कठिन हो सकता है। पूर्व शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी कहा था कि मैच आधी रात के बाद समाप्त होगा, इसलिए विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी दी जानी चाहिए।

इस निर्णय से छात्रों और शिक्षण संस्थानों को फाइनल मुकाबले के देर रात के कार्यक्रम के अनुसार खुद को व्यवस्थित करने का समय मिलेगा। हालांकि, पहले से निर्धारित परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर फुटबॉल प्रशंसकों में काफी उत्साह है।

पढ़ें :- पुर्तगाल के रेफरी पर फायर हुए अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी, बोले-'मुझसे तमीज से बात करो...'

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...