Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2026 Johan Manjambi : जोहान मंजाम्बी ने रचा इतिहास , गोल दागने में बने सबसे युवा स्विस खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026 Johan Manjambi : जोहान मंजाम्बी ने रचा इतिहास , गोल दागने में बने सबसे युवा स्विस खिलाड़ी

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup 2026 Johan Manjambi :  फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैदानों में इतिहास रचे जा रहे है। खिलाड़ियों के करिश्माई खेल दशर्कों को अचंभित कर रहे है। स्विट्जरलैंड के स्क्वाड में सबसे युवा खिलाड़ी मंजाम्बी अपने देश के लिए वर्ल्ड कप में सबसे युवा गोल स्कोरर (Youngest goalscorer) बन गए हैं। शुक्रवार को हुए बोस्निया-हर्जेगोविना (Bosnia-Herzegovina) के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के मुकाबले में 72वें मिनट में बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर आए जोहान मंजाम्बी ने आते ही दिखाया कि क्यों उन पर स्विट्जरलैंड ने भरोसा जताया है।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

दूसरा गोल दागा
पहले हाफ में दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन दूसरे हाफ में मंजाम्बी ने मैच का पहला गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने 90वें में मैच का दूसरा गोल दागा।

कौन हैं जोहान मंजाम्बी
जोहान मंजाम्बी जर्मन टीम फ़्रीबर्ग के लिए खेलते हैं, जिसके लिए उन्होंने 2024 से 58 मैचों में नौ गोल किए हैं। वह बुंडेसलीगा लीग (bundesliga league ) में पहले रैंक में आगे बढ़े। इसके बाद वह सेकेंड टीम और फिर अंडर-19 टीम के लिए खेले। पिछला सीजन उनके लिए शानदार रहा, जहां उन्होंने साल गोल किए और 6 गोल में अस्सिट किया।

यूरोपा लीग यंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न
14 अक्टूबर 2005 को जिनेवा में अंगोलन और कांगोली मूल (Congolese origin) के माता-पिता के घर जन्मे, मंजाम्बी SC फ्रीबर्ग के साथ बुंडेसलीगा मिडफील्डर (Bundesliga midfielder) हैं। मई 2026 में फ्रीबर्ग ने ब्रागा को यूरोपा लीग (Europa League) सेमीफाइनल में हराया था मंजाम्बी ने दूसरा गोल दागने के बाद उन्हें यूरोपा लीग यंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न चुना गया था।

पढ़ें :- विराट कोहली ने दिनेश फलाहारी महाराज के आरोप को बताया झूठा, क्रिकेटर को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम बुलाने का किया था दावा
Advertisement