Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Film Dhurandhar Title Track Released : अभिनेता रणवीर सिंह का फिर दिखा एक्शन अवतार,दिखे खतरनाक अंदाज में

Film Dhurandhar Title Track Released : अभिनेता रणवीर सिंह का फिर दिखा एक्शन अवतार,दिखे खतरनाक अंदाज में

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक (Film Dhurandhar Title Track) गुरुवार को रिलीज हो गया है। इसमें अभिनेता खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं।

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge Teaser : 'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी', फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह का दिखा खतरनाक अंदाज

इसमें रणवीर के साथ ही अक्षय खन्ना और संजय दत्त का भी धांसू लुक देखने को मिल रहा है। इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार ये फिल्म काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है जो पहले भी उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए कमाल कर चुके हैं। अब एक बार फिर आदित्य धर स्पाई थ्रिलर एक्शन के साथ लौट रहे हैं।

6 सिंगर्स ने दी है आवाज

बता दें कि इस गाने को बॉलीवुड के 6 सिंगर्स ने अपनी आवाज से सजाया है। दरअसल जोगी नाम के एक पंजाबी फोक गाने से ये इंस्पायर्ड है और इसे हनुमान किंद, जैसमीन सैंडलास, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मोहम्मद सादिक और रंजीत कुमार ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स भी हनुमानकिंद, जैसमीन और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं। ये गाना सुपरहिट रहा है और चंद घंटों में ही 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं।

पढ़ें :- फिल्म 'धुरंधर' का 46वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 7वें हफ्ते में नई मूवी को पछाड़ा

बॉक्स ऑफिस पर दोहराएगा उरी का इतिहास?

बता दें कि फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है जो लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों की कहानियां लिखते रहे हैं। साथ ही विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुके हैं। आदित्य सेना और सेना के जवानों का त्याग दिखाने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म की कहानी भी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें भारतीय जासूस दुश्मनों का कैसे सफाया करते हैं। इसकी झलकियां देखने को मिलने वाली हैं। संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में सफल हो पाती है या नहीं।

रणवीर सिंह एक साल बाद पर्दे पर दिखेंगे

बता दें कि रणवीर सिंह भी एक साल बाद पर्दे पर नजर आने वाले हैं। बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म सिंघम अगेन रही थी। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर ने सिंबा का किरदार निभाया था। अब एक साल से रणवीर अपनी फिल्म धुरंधर की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। फैन्स भी एक साल बाद रणवीर को दमदार किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

पढ़ें :- फिल्म 'धुरंधर' जल्द ही और बड़े रिकॉर्ड कर सकती है अपने नाम , कहां जाकर रुकेगी कमाई?
Advertisement