1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Fire in Delhi : CR बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 21 दमकल गाड़ियां, खिड़की से भागे लोग

Fire in Delhi : CR बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 21 दमकल गाड़ियां, खिड़की से भागे लोग

दिल्ली के आईटीओ (ITO) स्थित सीआर बिल्डिंग (CR Building) में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग में मौजूद चार पांच लोग जान बचाने के लिए खिड़की से निकल कर छज्जे पर पहुंच गए। इमारत में इनकम टैक्स का कार्यालय (Income Tax Office) है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ (ITO) स्थित सीआर बिल्डिंग (CR Building) में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग में मौजूद चार पांच लोग जान बचाने के लिए खिड़की से निकल कर छज्जे पर पहुंच गए। इमारत में इनकम टैक्स का कार्यालय (Income Tax Office) है।

पढ़ें :- मेरठ: सौतेली मां ने पैर बांधे, सगे पिता ने तकिए से घोंटा दम, 4 साल से कर रहे थे उत्पीड़न, खुशी हत्याकांड में हुए कई खुलासे

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों (Fireman)  ने सीढ़ी लगाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकल कर्मी (Fireman) आग बुझाने में जुटे हुए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...