1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट 

लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट 

लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में आग लगने की घटना की जांच के निर्देश जारी हुए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव की ओर से जांच हेतु पत्र जारी किया गया है। डिप्टी सीएम का कहना है कि इस प्रकरण में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में आग लगने की घटना की जांच के निर्देश जारी हुए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव की ओर से जांच हेतु पत्र जारी किया गया है। डिप्टी सीएम का कहना है कि इस प्रकरण में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसे लेकर भी जांच कमेटी अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सोमवार रात लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में लगी आग के मद्देनजर पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा को दिए गए निर्देश के क्रम में यह जांच कमेटी आग लगने के प्राथमिक कारण, किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोष की पहचान (यदि कोई हो तो) एवं भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं के बचाव हेतु प्रभावी कदम उठाए जाने संबंधित अपनी रिपोर्ट 15 दिवस में उपलब्ध कराएगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि इस कमेटी के अध्यक्ष चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक होंगे। सदस्यों में विद्युत सुरक्षा निदेशालय के निदेशक, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर निदेशक, अग्निशमन विभाग द्वारा नामित अधिकारी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं (विद्युत) के अपर निदेशक को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...