Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Firing outside Salman Khan’s house: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे शूटर

Firing outside Salman Khan’s house: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे शूटर

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। सलमान के बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो अज्ञात बाइक सवारों ने हवाई फायरिंग की और भाग गए।

पढ़ें :- राम मंदिर में उपराष्ट्रपति पहला दीप प्रज्वलित कर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, पहली बार होगा अयोध्या दौरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार की सुबह पांच बजे के करीब सलमान के बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई। मुंबई पुलिस जांच में जुटी है और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच गई है।

घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मुंबई पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जाएगा। जिस वक्त फायरिंग हुई उस वक्त सलमान खान (Salman Khan) अपने घर पर ही थे।

 

पढ़ें :- पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या
Advertisement