1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार के 71 हजार प्राइमरी स्कूलों के साढ़े पांच लाख शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित, सरकार ने दिया ये बड़ा निर्देश

बिहार के 71 हजार प्राइमरी स्कूलों के साढ़े पांच लाख शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित, सरकार ने दिया ये बड़ा निर्देश

बिहार राज्य के 71 हजार प्रारंभिक विद्यालयों के साढ़े पांच लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण में पहली और दूसरी कक्षा के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार राज्य के 71 हजार प्रारंभिक विद्यालयों के साढ़े पांच लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण में पहली और दूसरी कक्षा के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार

प्रशिक्षण के लिए सभी प्रारंभिक विद्यालयों में पहली और दूसरी कक्षा के शिक्षकों को नामित किया जाएगा। इससे संबंधित निर्देश प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने  सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिए।

इस निर्देश में निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत भारत सरकार के परियोजना अनुमोदन पर्षद द्वारा वर्ष 2025-26 में अनुमोदित वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट में शिक्षक प्रशिक्षण के संबंध में किए गए प्रावधान के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षित करना अनिवार्य किया गया है।

इसके मद्देनजर जिला शिक्षा पदाधिकारियों को प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पहली और दूसरी कक्षा के शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पर नामित करने का निर्देश देने को कहा गया है, ताकि नामित शिक्षकों को शीघ्र शुरू होने वाली प्रशिक्षण प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

पढ़ें :- Arnab Cyclone Alert : मानसून की वापसी, अल नीनो का विकराल रूप, चक्रवात रौद्ररूप धारण करता जा रहा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...