1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चंदन मिश्रा हत्याकांड में पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड, डयूटी में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड, डयूटी में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हे सस्पेंड कर दिया गया है। डयूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई। बता दें कि पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर पैरोल पर आए गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी गई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। चंदन मिश्रा हत्याकांड में पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हे सस्पेंड कर दिया गया है। डयूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई। बता दें कि पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर पैरोल पर आए गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल, अब वे नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार

गिरफ्तार आरोपियों से पश्चिम बंगाल में पूछताछ की जा रही है, कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें पटना लाया जाएगा। कुछ और आरोपियों के ठिकानों की जानकारी मिली है, वहां छापेमारी की जा रही है। इस घटना में सबसे पहले तौसीफ रजा उर्फ बादशाह का नाम सामने आया था।

रिपोर्ट-सतीश सिंह

 

पढ़ें :- बृजभूषण सिंह के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले- शुद्ध देशी-घी के नाम पर मिलावट कर बेचा जा रहा है ज़हर, तो ये है दंडनीय अपराध
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...