1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अपना कानून चलाना दरोगा को पड़ा महंगा,एसपी ने किया निलंबित

अपना कानून चलाना दरोगा को पड़ा महंगा,एसपी ने किया निलंबित

अपना कानून चलाना दरोगा को पड़ा महंगा,एसपी ने किया निलंबित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बागापार चौकी इंचार्ज अनघ कुमार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने गंभीर लापरवाही और मनमानी करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

चौकी इंचार्ज पर आरोप है कि उन्होंने कप्तान के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपने स्तर पर कानून को तोड़ा-मरोड़ा और आरोपी के परिजनों के साथ अभद्रता की।जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी एक प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज की थी और आधार कार्ड में उम्र घटाने से जुड़ा मामला सामने आया।

इस मामले में प्रेमिका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद बागापार चौकी इंचार्ज ने प्रेमी से पति बने युवक को 24 घंटे से ज्यादा समय तक बैठाए रखा। जब यह बात एसपी तक पहुंची, तो उन्होंने फटकार लगाई, जिसके बाद युवक को छोड़ा गया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। प्रेमिका से पत्नी बनी युवती को छह दिनों तक वन स्टॉप सेंटर में रखने के बावजूद कोई विधिक कार्यवाही नहीं की गई। इसके साथ ही आरोपी के परिवार वालों के साथ अभद्रता और जातिगत टिप्पणियों की भी शिकायतें सामने आईं। यही नहीं, एसपी के निर्देश के बाद भी चौकी इंचार्ज ने गलत लोगों को संरक्षण देना और आरोपी से दुर्व्यवहार करना जारी रखा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने चौकी इंचार्ज अनघ कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मनमानी और संवेदनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...