Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. FCI Recruitment: भारतीय खाद्य निगम ने कई पोस्ट पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

FCI Recruitment: भारतीय खाद्य निगम ने कई पोस्ट पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Food Corporation of India Recruitment: भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. FCI की आधिकारिक वेबसाइट fcivlts.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

FCI के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे 16 दिसंबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 06 के पदों पर बहाली की जाने वाली है.

पदों का विवरण

आवश्यक योग्यता

कैंडिडेट्स जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

आयु सीमा

जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 68 वर्ष होनी चाहिए.

वेतनमान

भारतीय खाद्य निगम के इस भर्ती के जरिए जिस किसी भी कैंडिडेट्स का चयन होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 80,000 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

चयन प्रक्रिया

इस उद्देश्य के लिए गठित समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. सूचना केवल चयनित कैंडिडेट्स को भेजी जाएगी.

आवश्यक जानकारी

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ निर्धारित फॉर्मेट (अनुलग्नक-I) में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट के माध्यम से डिप्टी जनरल मैनेजर (स्थापना-I), भारतीय खाद्य निगम, 16-20, बाराखंभा लेन, नई दिल्ली – 110001 को भेजना होगा.

Advertisement