1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पहली बार देखने को मिल रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाहर यहां के अधिकारियों का हो रहा है इन्वेस्टमेंट: अखिलेश यादव

पहली बार देखने को मिल रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाहर यहां के अधिकारियों का हो रहा है इन्वेस्टमेंट: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, इस सरकार में भ्रष्टाचार, बेईमानी, लूट चरम सीमा पर है। धान से लेकर मूंगफली की खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। ये बेमानी बिचौलिया और भाजपा के लोगों ने किया। गेंहू की कीमत किसान को ज्यादा मिल सकता है लेकिन सरकार नहीं चाहती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही जाति जनगणना, भ्रष्टाचार और बेइमानी पर बड़ा सवाल उठाया। साथ ही कहा, किसानों की पगड़ी कोई पहली बार नहीं उछाली इन्होने। कई मौके ऐसे आए हैं जहां भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया है।

पढ़ें :- IND vs BAN : शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स के सेमी-फाइनल में जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रनों का लक्ष्य

अखिलेश यादव ने कहा, इस सरकार में भ्रष्टाचार, बेईमानी, लूट चरम सीमा पर है। धान से लेकर मूंगफली की खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। ये बेमानी बिचौलिया और भाजपा के लोगों ने किया। गेंहू की कीमत किसान को ज्यादा मिल सकता है लेकिन सरकार नहीं चाहती है।

उन्होंने कहा कि, किसानों की पगड़ी कोई पहली बार नहीं उछाली इन्होने। कई मौके ऐसे आए हैं जहां भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया है। जहां तक भ्रष्टाचार का सवाल है आज ही लखनऊ में आग लगी, जहां दो लोगों की जान चली गयी। इस दौरान उन्होंने फायर विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनका महीना बंधा है।

साथ ही कहा, पहली बार देखने को मिल रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाहर यहां के अधिकारियों का इन्वेस्टमेंट हो रहा है। कमीशन का झागड़ा नहीं था वो बंटवारे का था, जितने भी मुख्य मुख्य हैं वो इसी में लगे हैं। इसके साथ ही कहा कि, एक डीजीपी आए थे, जिन्होंने हमारे नाम की पट्टी पुलिस मुख्यालय में नहीं लगने दी थी। हमे पता लगा है कि, वो कहीं बड़ा फार्म हाउस बना रहे हैं।

 

पढ़ें :- Asian Games Update : शूटिंग में इलावेनिल, विदर्शा और सोनम की तिकड़ी ने भारत को दिलाया पहला मेडल, महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...