HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उनके लिए झारखंड केवल वोटबैंक और भ्रष्टाचार का ATM है…हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

उनके लिए झारखंड केवल वोटबैंक और भ्रष्टाचार का ATM है…हेमंत सोरेन और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि, देश की बड़ी-बड़ी योजनाएं झारखंड से लॉन्च करने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया। आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना और पीएम जनमन योजना झारखंड की धरती से ही लॉन्च की गई। क्योंकि मोदी जी मानते हैं कि जब तक झारखंड के विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड के जामताड़ा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, 5 चरणों के चुनाव में मोदी जी 310 सीट जीतकर सरकार बनाने का काम पूरा कर चुके हैं। छठे और सातवें चरण में मोदी जी को 400 पार कराना है। मैं आज दुमका की जनता को बताना चाहता हूं कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनकर इस देश के गरीब, आदिवासी, पिछड़ा समाज सबको साथ लेकर विकास की यात्रा शुरू की। इसलिए आजादी 70 साल बाद भगवान बिरसा मुंडा के घर पर कोई प्रधानमंत्री गया, तो वो हमारे नरेन्द्र मोदी जी हैं।

पढ़ें :- झारखंड के इस शहर में कल से रात से हो रही बमबाजी, लोग डर के मारे अपने घरों में हुए कैद

उन्होंने आगे कहा कि, देश की बड़ी-बड़ी योजनाएं झारखंड से लॉन्च करने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया। आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना और पीएम जनमन योजना झारखंड की धरती से ही लॉन्च की गई। क्योंकि मोदी जी मानते हैं कि जब तक झारखंड के विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं होगा। भाजपा, झारखंड राज्य के स्वप्न को साकार करने वाली पार्टी है। भाजपा, भगवान बिरसा मुंडा के सपनो का भारत बनाने वाली पार्टी है।

साथ ही कहा, अभी ये जो जेल में बैठ कर निवेदन कर रहे हैं उनके लिए और कांग्रेस के लिए झारखंड केवल वोटबैंक है, प्रॉपर्टी है, लैंड बैंक है, भ्रष्टाचार का ATM है। मैं हेमंत सोरेन से कहना चाहता हूं कि जिस कांग्रेस ने वर्षों तक झारखंड को रोक कर रखा, आज मुख्यमंत्री बनने के लिए उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर आप झारखंड के साथ अन्याय कर रहे हैं। यहां पर घुसपैठ का मुद्दा आदिवासियों के लिए बहुत बड़ा प्रश्न है। कांग्रेस, हेमंत सोरेन और अभी अभी पकड़े गए उनके मंत्री ने झारखंड में घुसपैठ कराकर आदिवासियों के खिलाफ लव जिहाद, लैंड जिहाद और फॉरेस्ट जिहाद कराने का काम किया है।

 

 

पढ़ें :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, जानिए कारण

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...