1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘यूपी टाइगर’ के नाम से मशहूर पूर्व कैबिनेट मंत्री आनंद सिंह का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस,गोंडा जिले में शोक की लहर

‘यूपी टाइगर’ के नाम से मशहूर पूर्व कैबिनेट मंत्री आनंद सिंह का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस,गोंडा जिले में शोक की लहर

यूपी के गोंडा जिले के दिग्गज नेता व पूर्व कृषि मंत्री व पूर्व सांसद आनंद सिंह (Raja Anand Singh)  का रविवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

By santosh singh 
Updated Date

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले के दिग्गज नेता व पूर्व कृषि मंत्री व पूर्व सांसद आनंद सिंह (Raja Anand Singh)  का रविवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मनकापुर कोट पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वर्तमान में उनके पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह (Kirtivardhan Singh) गोंडा से भाजपा सांसद (BJP MP from Gonda) और भारत सरकार में विदेश राज्य मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

पढ़ें :- NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी लापरवाही! नागपुर के छात्र को अलॉट हुआ अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

आनंद सिंह का राजनीतिक सफर

राजा आनंद सिंह (Raja Anand Singh) का जन्म 4 जनवरी 1939 को हुआ था। उन्होंने 1971 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर गोंडा लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद वे 1980, 1984 और 1989 में भी सांसद चुने गए। कुल मिलाकर वे चार बार गोंडा से लोकसभा सांसद रहे।1991 में राम लहर के दौरान उन्हें बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) से पराजय का सामना करना पड़ा। 1996 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े, लेकिन इस बार उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्हें हराया। इसके बाद उन्होंने संसदीय चुनाव से दूरी बना ली।

वर्ष 2012 में उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के टिकट पर गौरा विधानसभा सीट से जीत हासिल की और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में कृषि मंत्री नियुक्त किए गए। इसके बाद उन्होंने राजनीति से सक्रिय भूमिका से संन्यास ले लिया।

‘यूपी टाइगर’ के नाम से थे लोकप्रिय

पढ़ें :- पटना कोचिंग विवाद में खान सर की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 25 जून को

राजा आनंद सिंह (Raja Anand Singh)  को उनके करीबी और समर्थक ‘यूपी टाइगर’ (UP Tiger) कहकर संबोधित करते थे। पूर्वांचल की राजनीति में उनका गहरा दबदबा था। उनके करीबी केबी सिंह के अनुसार, कांग्रेस के दौर में उन्हें सादा सिंबल दे दिया जाता था और वे जिसे चाहते टिकट दे देते थे। जिसके सिर पर मनकापुर कोट का हाथ होता था, वह सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष या ब्लॉक प्रमुख बनता था,” यह बात आम लोगों की जुबान पर रहती थी।

जनता से था गहरा जुड़ाव

पूर्व मंत्री आनंद सिंह (Raja Anand Singh)  अपने सादे व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव और जमीन से जुड़ी राजनीति के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक जगत में बल्कि आम जनमानस में भी शोक व्याप्त है।

सोमवार को उनका पार्थिव शरीर मनकापुर कोट लाया गया

पूर्व कैबिनेट मंत्री व राजा आनंद सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ से चलकर के उनके पैतृक निवास मनकापुर कोट पहुंच चुका है लोगों के अंतिम दर्शन के लिए शव को रखा गया है। अपने पिता के पार्थिव शरीर के साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया भी मौजूद है साथ ही साथ गोंडा जिले के सभी जनप्रतिनिधि भी मौजूद है। लाखों की संख्या में लोगों द्वारा पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे के करीब राजा आनंद सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा है जहां तभी से ही लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। गोंडा ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी काफी संख्या में लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs AFG 3rd ODI Live : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...