1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. गौतम गंभीर का सहयोगी बनेगा पाकिस्तान का पूर्व बॉलिंग कोच; BCCI ने मान ली बात!

गौतम गंभीर का सहयोगी बनेगा पाकिस्तान का पूर्व बॉलिंग कोच; BCCI ने मान ली बात!

India's Bowling Coach: भारत के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कार्यकाल की शुरुआत 27 जुलाई से श्रीलंका दौरे के साथ होने जा रही है। इस दौरे पर टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन टी20आई सीरीज खेलने वाली है। जिसमें भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। हालांकि, हेड कोच गंभीर के सपोर्ट स्टाफ के नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ।

By Abhimanyu 
Updated Date

India’s Bowling Coach: भारत के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कार्यकाल की शुरुआत 27 जुलाई से श्रीलंका दौरे के साथ होने जा रही है। इस दौरे पर टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन टी20आई सीरीज खेलने वाली है। जिसमें भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। हालांकि, हेड कोच गंभीर के सपोर्ट स्टाफ के नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

दरअसल, पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के साथ बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, फील्डिग कोच टी. दिलीप और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे का कार्यकाल खत्म हो चुका है। ऐसे में नए हेड कोच गौतम गंभीर के साथ नया सपोर्ट स्टाफ काम करने वाला है। जिसमें बॉलिंग कोच (Bowling Coach) की भूमिका में साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल (Morne Morkel) नजर आ सकते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल भारतीय टीम के नए बॉलिंग कोच बन सकते हैं। गंभीर ने बीसीसीआई (BCCI) से मोर्केल को गेंदबाजी कोच के पद के लिए विचार करने का अनुरोध किया था और बोर्ड ने उनकी बात मान भी ली है। वहीं, अभिषेक नायर और टी. दिलीप को भी कोचिंग स्टाफ में शामिल किया जा सकता है।

बता दें कि गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्केल आईपीएल की टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स में एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा, मोर्केल पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच थे, लेकिन उन्होंने पीसीबी के साथ कांट्रैक्ट समाप्त होने से कुछ महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...