1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमित त्रिपाठी को प्रेस क्लब अध्यक्ष बनने पर पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने किया सम्मानित

अमित त्रिपाठी को प्रेस क्लब अध्यक्ष बनने पर पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने किया सम्मानित

अमित त्रिपाठी को प्रेस क्लब अध्यक्ष बनने पर पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने किया सम्मानित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान ने आज अपने नौतनवा कैंप कार्यालय पर प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अमित त्रिपाठी का जोरदार स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने अमित त्रिपाठी को फूल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पढ़ें :- सोनौली में विराट कुश्ती दंगल, नेपाल के पहलवानों ने भी दिखाए दांव-पेंच

इस सम्मान समारोह के दौरान सभासद शाहनवाज खान, सभासद अनुज राय, गुड्डू अंसारी, ऋषभ श्रीवास्तव, रोहित गौड़ सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक, पत्रकार बंधु एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अमित त्रिपाठी को पुनः अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं और उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता, सरल स्वभाव और मृदुभाषिता की सराहना की।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान ने कहा,“अमित त्रिपाठी का पुनः प्रेस क्लब अध्यक्ष चुना जाना पत्रकारिता जगत के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में पत्रकारों की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी।”

कार्यक्रम के अंत में अमित त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा व ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

पढ़ें :- यूपी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो जिलों में हादसे, फतेहपुर में तीन किशोरों की मौत: गोंडा में युवक लापता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...