1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर बुधवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि, विजय बहादुर पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष, मैं इनको समाजवादी पार्टी में शामिल करके इनके साथी सहयोगी आए हैं, उनका बहुत बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करना चाहता हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर बुधवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि, विजय बहादुर पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष, मैं इनको समाजवादी पार्टी में शामिल करके इनके साथी सहयोगी आए हैं, उनका बहुत बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करना चाहता हूं।

पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सरकार में यह कमजोर पड़े हैं इसलिए इन्होंने अपना ध्वस्तीकरण का फैसला टाला है, यह सिर्फ टाला है, हमेशा हमेशा के लिए खत्म नहीं हुआ है। शिक्षकों की जो ऑनलाइन अटेंडेंस थी वह स्थगित नहीं निरस्त हो। भाजपा के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में पूरा एडमिनिस्ट्रेशन खत्म कर दिया।

उन्होंने कहा कि, कुर्सी की लड़ाई में जनता बहुत परेशान है। एक महिला न्याय मांगने गई और उसने आत्महत्या कर ली, वहां की पुलिस, स्थानीय प्रशासन क्या कर रहा था? विधायक आरोप लगा रहे, मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि दलाली हो रही है। यह सरकार मजबूत होती तो इनका घर भी उजाड़ देती। गोमती रिवर फ्रंट इस देश का सबसे अच्छा रिवर फ्रंट है, यह नाले पर रिवर फ्रंट बना रहे हैं, रिवर फ्रंट रिवर पर बनता है, नाले पर नहीं।

 

पढ़ें :- एकादशी पर राधे-राधे सेवा समिति का सराहनीय प्रयास, डॉ. दिलीप यादव की अगुवाई में राहगीरों को पिलाया गया ठंडई शरबत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...