1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में पूर्व ISRO प्रमुख होंगे चीफ गेस्ट, मिशन मंगल की सफलता में था अहम योगदान

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में पूर्व ISRO प्रमुख होंगे चीफ गेस्ट, मिशन मंगल की सफलता में था अहम योगदान

Former ISRO chief Radhakrishnan: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) हर साल 'विजयादशमी' के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करता है। यह कार्यक्रम नागपुर इस बार रेशमबाग मैदान में आयोजित होगा। संघ के इस वार्षिक कार्यक्रम में पूर्व इसरो प्रमुख राधाकृष्णन चीफ गेस्ट होंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

Former ISRO chief Radhakrishnan: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) हर साल ‘विजयादशमी’ के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करता है। यह कार्यक्रम नागपुर इस बार रेशमबाग मैदान में आयोजित होगा। संघ के इस वार्षिक कार्यक्रम में पूर्व इसरो प्रमुख राधाकृष्णन चीफ गेस्ट होंगे।

पढ़ें :- लखनऊ : 25 साल से चारा घोटाले में फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा

आरएसएस ने सोमवार को अपने एक्स में लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित श्री विजयादशमी उत्सव 12 अक्तूबर, 2024 को प्रातः 7.40 बजे रेशिमबाग, नागपुर में संपन्न होगा। इस उत्सव में प्रमुख अतिथि पद्म भूषण डॉ. के. राधाकृष्णन, भूतपूर्व अध्यक्ष, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) होंगे और परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत का उद्बोधन होगा।”

पढ़ें :- बंगाल की खाड़ी में तूफान से 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, 28-30 अक्टूबर पर नजर

बता दें कि भारत को पहले प्रयास में मंगल ग्रह तक पहुंचाने में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डॉ. कोप्पिल्लील राधाकृष्णन का अहम योगदान था। उनका जन्म 29 अगस्त 1949 को केरल के इरिंजालकुड़ा में हुआ था। उन्होंने 1970 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री केरल विश्वविद्यालय से हासिल की।

साल 1971 में डॉ. राधाकृष्णन ने तिरुअनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में बतौर एवियॉनिक्स इंजीनियर के तौर पर इसरो में काम करना शुरू किया। हालांकि, बाद में उन्हें विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का निदेशक भी बनाया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...