1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र पहुंचे कालिका मंदिर, दर्शन-पूजन कर दोनों देशों के लिए की प्रार्थना

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र पहुंचे कालिका मंदिर, दर्शन-पूजन कर दोनों देशों के लिए की प्रार्थना

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र पहुंचे कालिका मंदिर, दर्शन-पूजन कर दोनों देशों के लिए की प्रार्थना

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह देव ने मंगलवार को नवलपरासी जिले के बर्दघाट कालिका मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उसके बाद मंदिर परिसर में लगे मंच से लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनकी बेटी प्रेरणा शाह भी उनके साथ थीं।

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

मंदिर परिसर में उमड़े लोगों से ज्ञानेंद्र विक्रम शाह देव ने कहा कि उन्होंने कालिका मंदिर में पूजन कर दुनिया भर में शांति तथा नेपाल और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम की आयोजक समिति के अध्यक्ष सुधीर पांडेय ने कहा कि वर्तमान में नेपाल की जनता परेशान है। कोई भी सरकार जनता के हित में काम नहीं कर रही है। ऐसे में नेपाल को एक बार फिर से राजा की जरूरत है।

नवलपरासी जिले के सांसद ध्रुव बहादुर प्रधान ने कहा कि नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए राजा को लाना जरूरी हो गया है। कार्यक्रम का संचालन संतोष पांडेय ने की। इस दौरान रामभवन यादव, कश्यप पांडेय, अंगद शर्मा, वीरेंद्र यादव, अनेश, जोगिंदर यादव आदि मौजूद रहे।

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...