1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व मंत्री मोती सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरा, अखिलेश यादव बोले-‘भाजपाई भ्रष्टाचार’ पर कार्रवाई करने के लिए और कुछ सबूत चाहिए?

पूर्व मंत्री मोती सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरा, अखिलेश यादव बोले-‘भाजपाई भ्रष्टाचार’ पर कार्रवाई करने के लिए और कुछ सबूत चाहिए?

पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता मोती सिंह ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो कह रहे हैं कि, मुझे कहने में ये संकोच भी नहीं है की मेरे राजनीतिक जीवन के 42 सालों में मैने तहसील और थानों में ऐसा भ्रष्टाचार न सोच सकते थे न देख सकते थे वो अकल्पनीय है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता मोती सिंह ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो कह रहे हैं कि, मुझे कहने में ये संकोच भी नहीं है की मेरे राजनीतिक जीवन के 42 सालों में मैने तहसील और थानों में ऐसा भ्रष्टाचार न सोच सकते थे न देख सकते थे वो अकल्पनीय है। उन्होंने ये बातें बीजेपी के प्रतापगढ़ में मतदाता सम्मान समारोह में कहीं।

पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी

वहीं, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, भाजपा राज में ‘तहसील और थाने के अभूतपूर्व रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार’ पर भाजपा के लोग ही जब प्रमाणपत्र बांट रहे हैं तो क्या इस अकल्पनीय ‘भाजपाई भ्रष्टाचार’ पर कार्रवाई करने के लिए और कुछ सबूत चाहिए? अब देखते हैं बुलडोज़र किस ओर मुड़ता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...