1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब के लोगों के नाम लिखा पत्र, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब के लोगों के नाम लिखा पत्र, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इन सबके बीच कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी (Dr. Manmohan Singh ji) का पंजाब के लोगों के नाम पत्र जारी किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इन सबके बीच कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी (Dr. Manmohan Singh ji) का पंजाब के लोगों के नाम पत्र जारी किया है। पवन खेड़ा की तरफ से कहा गया कि, डॉ. मनमोहन सिंह जी ने पंजाब का नाम पूरे देश और दुनियाभर में रोशन किया। जब हमारी उनसे बात हुई तो उनकी आवाज में एक दर्द और पीड़ा थी। क्योंकि जिस शख्स से एक चमन को सींचा हो, अब उसे छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में देश के हर वर्ग को लाभ मिला, लेकिन पिछले 10 वर्षों में तमाम वर्गों के साथ जो हुआ, वह सबके सामने है।

पढ़ें :- IND vs SL Colombo Test : श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रनों पर ढेर, भारत ने मेजबान टीम को दिया फॉलोऑन

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव

इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, पिछले 10 साल में, BJP सरकार ने पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 750 किसान, जिनमें से ज्यादातर पंजाब से थे, दिल्ली की सीमाओं पर महीनों तक इंतजार करते हुए शहीद हो गए। जब लाठी और रबर की गोलियों से भी मन नहीं भरा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हमारे किसानों को ‘आंदोलनजीवी’ और ‘परजीवी’ कहकर उनका अपमान किया। किसानों की सिर्फ यही मांग थी कि उनसे चर्चा किए बिना उन पर थोपे गए कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...