1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस ऐतिहासिक पल का हर कोई इंतजार कर रहा है। राम लला की प्राण प्रतिष्टा के लिए कई बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। इसी क्रम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस ऐतिहासिक पल का हर कोई इंतजार कर रहा है। राम लला की प्राण प्रतिष्टा के लिए कई बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। इसी क्रम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। धोनी को आमंत्रण देने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग उनके घर गए थे। बता दें कि, इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिला​ड़ी सचिन तेंदुलकर को भी आमंत्रित किया जा चुका है।

पढ़ें :- Prana Pratishtha of Ayodhya Ramlala : सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

बता दें कि, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म कलाकारों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण मिलने के बाद पूरी उम्मीद है कि सचिन तेंदुलकर और धोनी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। सचिन-धोनी के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अतिथियों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ज्यादातर खास व आम मेहमानों तक आमंत्रण पत्र पहुंच गया है। अन्य को भेजा जा रहा है। इस काम के लिए 15 जनवरी अंतिम तिथि तय की गई है। आज इसकी आखिरी तारीख है।

 

पढ़ें :- Ayodhya Ram Mandir: सीएम योगी ने कहा-मानव सभ्यता और सनातन संस्कृति के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...