Former Vice President Dhankhar : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर बड़ा अपडेट है। उनके सचिव ने बताया कि अब तक पूर्व उपराष्ट्रपति को सरकारी आवास नहीं मिला है। ऐसे में वो निजी फ्लैट में शिफ्ट हो रहे हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ 1 दिसंबर से नई दिल्ली के तिलक मार्ग स्थित सागर अपार्टमेंट में रहने के लिए शिफ्ट होंगे। सरकारी आवास आवंटित होने तक वह यहां निजी आवास में रहेंगे।
पढ़ें :- हम परिसीमन बिल के खिलाफ हैं, स्टालिन को अपनी बात बताई : राहुल गांधी
धनखड़ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट के मुताबिक, धनखड़ सागर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 8ए में रहेंगे। यह आवास इंडिया गेट के नजदीक स्थित है। उन्हें पूर्व उपराष्ट्रपति के तौर पर मिलने वाले आधिकारिक आवास का आवंटन होने तक इसी फ्लैट में रहना होगा।
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई, 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति से इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीफा बेहद चौंकाने वाला था। ऐसा इसलिए क्योंकि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही की अध्यक्षता करने के ठीक बाद उन्होंने ये कदम उठाया।