1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CM नायब सिंह सैनी से लेकर विनेश फोगाट तक… जानिए हरियाणा की VIP सीटों पर कौन आगे

CM नायब सिंह सैनी से लेकर विनेश फोगाट तक… जानिए हरियाणा की VIP सीटों पर कौन आगे

Haryana Vidhansabha VIP Seats Results: हरियाणा की 90 सीटों पर वोटों की गिनती आज सुबह से जारी है। इस दौरान शुरुआती में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में राज्य की उन वीआईपी सीटों का हाल ताजा हाल जान लेते हैं, जहां से सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट, रंजीत सिंह चौटाला, और दुष्यंत चौटाला जैसे बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Haryana Vidhansabha VIP Seats Results: हरियाणा की 90 सीटों पर वोटों की गिनती आज सुबह से जारी है। इस दौरान शुरुआती में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में राज्य की उन वीआईपी सीटों का हाल ताजा हाल जान लेते हैं, जहां से सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट, रंजीत सिंह चौटाला, और दुष्यंत चौटाला जैसे बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं।

पढ़ें :- कपिल सिब्बल ने SIR को बताया बड़ा घोटाला, कहा- फॉर्म भरने के बावजूद उन्हें 'अनमैप्ड' श्रेणी के तहत भेजा नोटिस, पूछा कि क्या वह देश के नागरिक नहीं हैं?

सुबह 10 बजे तक हरियाणा की वीआईपी सीटों का हाल

होडल सीट: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान अपनी होडल सीट पर 3732 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गढ़ी सांपली किलोई: भूपिंदर सिंह हुड्डा ने 16823 वोटों से बढ़त बनाई है।

डबवाली सीट: कांग्रेस के अमित सिहाग 2412 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पढ़ें :- वजन घटाने की कोशिश पड़ी भारी, MMA फाइटर वरुण सान्याल बेहोश: एशियन गेम्स से बाहर, पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार है पिता...

सिरसा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया 1053 वोटों से आगे चल रहे हैं।

लाडवा सीट: सीएम नायब सिंह सैनी से 840 वोटों से आगे चल रहे हैं।

आदमपुर सीट: कांग्रेस के चन्द्र प्रकाश ने 861 वोटों से बढ़त बनाई है।

ऐलनाबाद सीट: कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल 3622 वोटों से आगे चल रहे हैं।

तोशाम सीट: भाजपा की श्रुति चौधरी ने 3785 वोटों से बढ़त बना ली है।

पढ़ें :- राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि का नोएडा शो रद्द, बोले- 'अंडरग्राउंड होने का समय आ गया...'

उचाना कलां सीट: कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ने 1362 वोटों से बढ़त बनाई है।

करनाल सीट: भाजपा के जगमोहन आनंद 4479 वोट से आगे चल रहे हैं।

जुलाना सीट: योगेश बैरागी ने 2039 वोटों से बढ़त बनाई है, कांग्रेस की विनेश फोगाट पिछड़ी।

महम सीट: कांग्रेस के उम्मीदवार बलराम दांगी 1767 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अंबाला कैंट सीट: कांग्रेस की चित्रा सरवारा 1199 वोटों से आगे चल रही हैं, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पीछे हो गए हैं।

पढ़ें :- इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 2023 से जेल में बंद पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर मार्च निकालने वाली थी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...