1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गैस सिलेंडर के दाम से लेकर ATM-रेलवे तक, जानिए 1 मई से लागू हुए बदलावों से आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

गैस सिलेंडर के दाम से लेकर ATM-रेलवे तक, जानिए 1 मई से लागू हुए बदलावों से आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

May 1st Rule Changes Update: आज से नए महीने पहली तारीख यानी 1 मई 2025 से देश में कई नियमों में बदलाव हुए हैं। जिनमें गैस सिलेंडर की कीमत, बैंकिंग और रेलवे से जुड़े कई नियम शामिल हैं। जिनका आम जनता की जेब और दिनचर्या पर सीधा असर पड़ने वाला है। आइये 1 मई से हुए प्रमुख बदलावों के बारे में जानते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

May 1st Rule Changes Update: आज से नए महीने पहली तारीख यानी 1 मई 2025 से देश में कई नियमों में बदलाव हुए हैं। जिनमें गैस सिलेंडर की कीमत, बैंकिंग और रेलवे से जुड़े कई नियम शामिल हैं। जिनका आम जनता की जेब और दिनचर्या पर सीधा असर पड़ने वाला है। आइये 1 मई से हुए प्रमुख बदलावों के बारे में जानते हैं।

पढ़ें :- अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से पहले छीना राज्य मंत्री का दर्जा, अब सरकारी आवास खाली करने का जारी हुआ फरमान

1 मई से हुए प्रमुख बदलाव

1- आज यानी 1 मई से एटीएम के जरिये पैसे निकालने वाले लोगों को फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद अब 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा। यानी हर बार दो रुपये अधिक चुकाने होंगे। पहले यह शुल्क 21 रुपये था।

2- आज से वेटिंग टिकट होने पर रेल यात्री स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे। उन्हें जनरल कोच में ही सफर करना होगा। इसके अलावा, एडवांस टिकट बुकिंग की सीमा भी 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। साथ ही रेलवे किराए और रिफंड शुल्क में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

3- हर महीने की तरह इस बार भी 1 मई को घरेलू और व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों की नई कीमतें तय की गयी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 17 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

4- मई 2025 की पहली तारीख से देश के 11 राज्यों में ‘One State-One RRB’ स्कीम लागू होने जा रही है। इसके तहत हर राज्य में सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को एक साथ जोड़कर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा।

5- मई 2025 में देशभर में बैंकों की कुल 12 दिन छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों में बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती जैसे पर्व शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों में मनाए जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...