1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. FWICE की बड़ी मांग, दिलजीत को ‘बॉर्डर 2’ से हटाया जाए

FWICE की बड़ी मांग, दिलजीत को ‘बॉर्डर 2’ से हटाया जाए

बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Actor Diljit Dosanjh) की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती हुई दिखाई दे रहीं है। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म ' सरदार जी 3 ' (Film 'Sardaar ji 3')  को लेकर विवाद ख़त्म होने के सिवाय बढ़ता ही नज़र आ रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Actor Diljit Dosanjh) की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती हुई दिखाई दे रहीं है। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म ‘ सरदार जी 3 ‘ (Film ‘Sardaar ji 3′)  को लेकर विवाद ख़त्म होने के सिवाय बढ़ता ही नज़र आ रहा है। ये विवाद तब से शुरू हुआ जब से दिलजीत के फिल्म’ सरदार जी 3 ‘ (Film ‘Sardaar ji 3’) का ट्रेलर रीलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर आने के बाद लोग पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को देखकर दिलजीत के ऊपर पूरी तरह भड़क चुके हैं। ये बात यहां तक पहुंच गया की इसे लेकर FWICE ने बड़ा एक्शन लिया है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

हाल ही में दिलजीत को लेकर FWICE ने प्रेस रिलीज जारी किया था। जिसमें उन्होंने दिलजीत को हानिया आमिर के साथ काम करने को लकर बड़ा एक्शन लिया था। FWICE ने कहा था कि दिलजीत ने हानिया आमिर क साथ काम करके पूरे देश को अपमानित किया है। हमारे जवानो का अपमान किया है जो हमारे देश के लिए बलिदान कर दिए हैं। इसके साथ ही FWICE ने दिलजीत की नागरिकता रद्द करने की मांग की थी।

दिलजीत को लेकर FWICE ने कि फिर बड़ी मांग

इसके बाद FWICE का ने नया मांग किया है। अब FWICE ने दिलजीत को सनी देओल की आने वाली फिल्म में ‘ बॉर्डर 2’ से हटाने की बात कहीं हैं। बता दें कि FWICE ने टी सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार, फिल्मेकर इमित्याज अली और एक्टर और प्रोडूसर सनी देओल से दिलजीत को फिल्म ‘ बॉर्डर 2 से हटाने की मांग किया है। FWICE ने साफ़ कहा है कि उन्होंने जो दिलजीत के साथ कोलेब्रेशन किया है जरा एक बार उसपर विचार करें।

सनी देओल को मिला लेटर

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

FWICE ने सनी देओल को लेटर लिखकर सहायता की मांग की है इसके साथ ही कहा है की आपसे से उम्मीद है की आप सच का साथ देंगे। ‘बॉर्डर 2’ अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। हालांकि FWICE के लेटर पर अभी किसी का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

 रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...