1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Gajkesari Yog : गजकेसरी योग का अद्भुत प्रभाव , बनाता है कुंडली को शक्तिशाली

Gajkesari Yog : गजकेसरी योग का अद्भुत प्रभाव , बनाता है कुंडली को शक्तिशाली

ज्योतिष में योग का बहुत महत्व है। कुंडली में बनने वाले योग अद्भुत प्रभाव फल देने वाले होते है। योग जातक को शुभ और सकारात्मक प्रभाव देने वाले माने जाते है। ज्योतिष  में गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gajkesari Yog :  ज्योतिष में योग का बहुत महत्व है। कुंडली में बनने वाले योग अद्भुत प्रभाव फल देने वाले होते है। योग जातक को शुभ और सकारात्मक प्रभाव देने वाले माने जाते है। ज्योतिष  में गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह योग मुख्य रूप से धन और ज्ञान का लाभ कराता है। यह योग ज्योतिष शास्त्र में गुरु (बृहस्पति) और चंद्रमा की युति से बनता है। इस योग का व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह धन, सफलता, स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करता है। चंद्रमा हमारे मन, भावनात्मक स्थिति, माता, और लोकप्रियता का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि बृहस्पति ज्ञान, धर्म, न्याय, गुरु, और धन से जुड़ा ग्रह है। जब ये दोनों ग्रह किसी विशेष प्रकार के सम्बन्ध में शुभ स्थिति में होते हैं, तब गजकेसरी योग बनता है और व्यक्ति के जीवन में अनेक शुभ फलों की संभावना होती है।

पढ़ें :- 22 मई 2026 का राशिफल : इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा?

जब कुंडली में बृहस्पति चंद्रमा से केंद्र भाव से पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में स्थित होते हैं, तब एक फलदायी गजकेसरी योग का निर्माण होता है। लेकिन, इस योग के निर्माण में भाव, राशि, नक्षत्र और बृहस्पति की स्थिति अत्यंत महत्व रखती है।

गजकेसरी योग केवल केंद्र स्थानों में होने से ही नहीं बनता, बल्कि यह गुरु की दृष्टि से भी बन सकता है। यदि बृहस्पति अपनी विशेष दृष्टियों पंचम (5वीं) या नवम (9वीं) द्वारा चंद्रमा को देख रहा हो, तो भी इस योग का प्रभाव उत्पन्न होता है।

नेतृत्व करने की क्षमता
गजकेसरी योग के परिणाम बहुत प्रभावशाली होते हैं। सामाजिक स्तर पर, यह योग व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और लोकप्रियता दिलाता है। ऐसे व्यक्ति नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं और अक्सर प्रशासनिक, राजनीतिक या शैक्षणिक क्षेत्रों में ऊंचे पदों तक पहुंचते हैं।
आत्मविश्वासी
मानसिक रूप से वे अत्यंत बुद्धिमान, स्थिर और आत्मविश्वासी होते हैं।
 निर्णय लेने की क्षमता
निर्णय लेने की उनकी क्षमता बहुत अच्छी होती है, जिससे वे जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ते हैं।

आर्थिक संकटों से शीघ्र् सफलता
आर्थिक दृष्टि से भी गजकेसरी योग अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह योग व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि, सुंदर घर, वाहन, और जीवन में स्थिरता प्रदान करता है। आम तौर पर ऐसे लोग आर्थिक संकटों से जल्दी उबर जाते हैं।

पढ़ें :- Kailash Manasarovar Yatra 2026 : शिव धाम कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की लिस्ट हुई फाइनल , ऐसे चेक करें अपना नाम

ज्योतिषीय उपायों
कुछ ज्योतिषीय उपायों द्वारा गजकेसरी योग का प्रभाव बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आप बृहस्पति और चंद्रमा की शांति के लिए पूजा कर सकते हैं। गुरुवार और सोमवार के व्रत करना भी लाभदायक होता है. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का नियमित जाप करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...