Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ढोल-नगाड़ों के साथ घर—घर आये गणेश,बॉलीवुड में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया

ढोल-नगाड़ों के साथ घर—घर आये गणेश,बॉलीवुड में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया

By Sudha 
Updated Date

मुंबई। आज से देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जायेगा। आज हर तरफ​ सिर्फ गणपति बप्पा मोरिया की गूंज है। वैसे तो भगवान गणेश के स्वागत के लिये कई दिनों से तैयारी चल रही थी। जो आज गणेश अगमन के बाद खत्म हुई। आज के दिन सुबह से ही भक्त पंडाल सजाते हैं और ढोल-नगाड़ों व संगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने घरों में गणपति भगवान का स्वागत करते हैं। वैसे तो यह 10 दिवसीस पर्व हर जगह मनाया जाता है पर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में इस त्योहार का काफी उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन फिल्मी दुनिया और टीवी के हीरो हीरोइन इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस त्योहार को मुंबई में बड़ी ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनातें हैं।

पढ़ें :- PM Modi Appeal Effect : सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन का वर्क फ्रॉम होम, जज कार पूलिंग करके कोर्ट जाएंगे

​फिल्मी दुनिया के खूबसूरत अदाकारा शिल्प शेट्टी आज के दिन गणेश चतुर्थी पर अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ती बिराजित कर उनका स्वागत हर साल करती है पर इस बार नहीं कर सकी।वहीं टीवी ​अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हर साल की तरह इस साल भी भगवान गणेश को अपने घर में बिराजमान कर पूजा अर्चाना किया। इसके अलावा कॉमेडियन अभिनेत्री भारती ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपने घर में आज गणेश चतुर्थी पर गणेश भगवान की मूर्ती को बिराजित कर परिवार सहित उनकी पूजा किया। इसके अलावा कई फिल्मी अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भगवान गणपति की धूमधाम से पूजा किया।

Advertisement