1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Gangster Saroj Rai killed: एनकाउंटर में मारा गया बिहार का कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय; पुलिस ने रखा था 2 लाख का इनाम

Gangster Saroj Rai killed: एनकाउंटर में मारा गया बिहार का कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय; पुलिस ने रखा था 2 लाख का इनाम

Gangster Saroj Rai killed: बिहार का कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय एनकाउंटर में मारा गया है। सरोज राय पर बिहार में 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। बिहार पुलिस ने उस पर 2 लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। गुरुग्राम और बिहार पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर गैंगस्टर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Gangster Saroj Rai killed: बिहार का कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय एनकाउंटर में मारा गया है। सरोज राय पर बिहार में 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। बिहार पुलिस ने उस पर 2 लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। गुरुग्राम और बिहार पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर गैंगस्टर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय गैंगस्टर सरोज राय हरियाणा के गुरुग्राम में भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने कि फिराक में था। लेकिन, इससे पहले गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 4 बजे पुलिस एनकाउंटर में वह मारा गया। राय ने हाल ही में बिहार के सीतामढ़ी से जदयू विधायक से रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि, राय का साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि बिहार पुलिस की तरफ से गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार का कुख्यात बदमाश सरोज राय गुरुग्राम में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है और मेवात से गुरुग्राम में एंट्री करेगा। सूचना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी कर दी थी। गुरुग्राम के बार गुर्जर चौकी के पास आज राय को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो इसने पुलिस टीम के ऊपर कई राउंड फायरिंग कर दी।

एसीपी क्राइम ने आगे बताया कि आरोपी की फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम ने क्रॉस फायरिंग की, जिसमें इस बदमाश की मौत हो गई। इस दौरान बिहार पुलिस के एक जवान को भी गोली लगी है, जो घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है कि बिहार के अलावा सरोज राय ने गुरुग्राम या हरियाणा के अन्य इलाकों में भी किसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...