1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Garmiyon Mein Sattu : गर्मियों के मौसम में सत्तू पेट में ठंडक पहुंचाता है , तापमान कंट्रोल रहता है

Garmiyon Mein Sattu : गर्मियों के मौसम में सत्तू पेट में ठंडक पहुंचाता है , तापमान कंट्रोल रहता है

गर्मियों में सत्तू सेहत के लिए वरदान की तरह है। सत्तू का सेवन करना लू से बचाता है। सत्तू से शरीर में ठंडक पहुंचती है, इसलिए यह लू की चपेट में आने से हमें बचाता है और स्वस्थ रखता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Garmiyon Mein Sattu : गर्मियों में सत्तू सेहत के लिए वरदान की तरह है। सत्तू का सेवन करना लू से बचाता है। सत्तू से शरीर में ठंडक पहुंचती है, इसलिए यह लू की चपेट में आने से हमें बचाता है और स्वस्थ रखता है। इसमें पेट को ठंडा रखने के साथ ही कई तरह की पेट की बीमारियों को भी दूर करने वाले गुण होते हैं। सत्तू का खाली पेट सेवन करने से शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है।रोजाना सत्तू को पीने से आपके शरीर को आयरन, सोडियम, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे ढेरों पोषक तत्व मिलेंगे और शरीर गर्मी के प्रभाव से बचा रहेगा। जानिए गर्मियों में सत्तू पीने के फायदे।

पढ़ें :- Benefits Of Shahtut :  शहतूत फल और पत्तियों के सेवन के ढ़ेरों फायदे, कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद 

सत्तू के सेवन के लाभ
1. गर्मियों में रोजाना सत्तू पीने से आपके शरीर को ठंडक मिलती है। शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, शरीर में पानी की कमी पूरी करता है। इसे पीने से लू से बचाव होता है। चिलचिलाती गर्मी में कहीं जाना जरूरी हो, तो एक गिलास सत्तू पीकर ही घर से निकलें।

2. जब भी आप बाहर से आएं और आपको थकान या कमजोरी महसूस हो, तो आप सत्तू पीएं। ये आपके शरीर को ताकत देगा और गर्मी से होने वाली तमाम समस्याओं जैसे उल्टी, मितली, चक्कर, दस्त आदि से बचाएगा।

सत्तू का लड्डू
गर्मियों के मौसम में आपको पेट में ठंडक चाहिए और शरीर को पोषक तत्व भी चाहिए तो आप सत्तू के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। ये आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसके लिए आप सत्तू को घी में भून लीजिए। इसके बाद इसमें गुड और इलायची पाउडर मिला कर इन सभी मिश्रण को अच्छे से मिला लें और सत्तू के लड्डू तैयार कर लीजिए।

 

पढ़ें :- World Hypertension Day 2026 : हाई बीपी के मरीजों के लिए सबसे अच्छा है ये डाइट प्लान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...