1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. गौतम गंभीर की टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी, बोले-बहुत हुआ, अब मेरे प्लान से खेलें, नहीं तो बोल दिया जाएगा ‘Thank you’

गौतम गंभीर की टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी, बोले-बहुत हुआ, अब मेरे प्लान से खेलें, नहीं तो बोल दिया जाएगा ‘Thank you’

मेलबर्न टेस्ट (Melbourne Test) में मिली करारी हार के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर (Indian Head Coach Gautam Gambhir) ने खिलाड़ियों से नाराजगी जाहिर की है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मेलबर्न में हार के बाद खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में लौटने के तुरंत बाद गंभीर ने पूरी टीम से कहा कि अब बहुत हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मेलबर्न टेस्ट (Melbourne Test) में मिली करारी हार के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर (Indian Head Coach Gautam Gambhir) ने खिलाड़ियों से नाराजगी जाहिर की है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मेलबर्न में हार के बाद खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में लौटने के तुरंत बाद गंभीर ने पूरी टीम से कहा कि अब बहुत हो गया। गंभीर ने खिलाड़ियों के गलत शॉट सिलेक्शन पर भी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने किसी का नाम लिए बिना न्यूट्रल गेम खेलने का बहाना बनाने वाले खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश दिया कि उनको सिचुएशन के हिसाब खेलना होगा।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने तरीके से खेलने के लिए 6 महीने का समय दिया था, लेकिन अब यह सब खत्म हो गया है। अब से जो भी खिलाड़ी टीम के लिए मेरे प्लान के अनुसार नहीं खेलेंगे, उन्हें थैंक यू (Thank you) कह दिया जाएगा।

टीम में पुजारा को चाहते थे गंभीर

गंभीर ने इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की वापसी की मांग की थी। गंभीर चाहते थे कि पुजारा टेस्ट टीम में वापस आएं, लेकिन सिलेक्टर्स ने मना कर दिया। 36 साल के पुजारा ने पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2018 के दौरे में सात पारियों में सबसे ज्यादा 521 रन बनाए थे। उन्होंने 21 के दौरे में भी 271 रन बनाए। पुजारा को गाबा टेस्ट (Gabba Test) में उनकी अहम भूमिका के लिए याद किया जाता है, जहां उन्होंने भारत को जीत दिलाने के लिए 211 गेंदें खेली थीं।

पंत का गैरजिम्मेदाराना शॉट

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

ऋषभ पंत और विराट कोहली मेलबर्न टेस्ट (Melbourne Test)  में भी गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलते दिखे। पंत के शॉट पर कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) ने सलाह दी तो सुनील गावस्कर ने उनके शॉट को बेवकूफी बताया। पंत पहली पारी में स्कॉट बोलैंड की बॉल पर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में डीप-थर्डमैन पर कैच हुए। वहीं, कोहली पूरी सीरीज में कई बार ऑफ साउड की बाहर जाती बॉल पर आउट हुए।

मेलबर्न में आखिरी दिन हारा भारत

भारतीय टीम (Team India) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट 184 रन से हार गई। इस हार के बाद टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा।

WTC फाइनल की राह कठिन

इस हार के बाद भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल पहुंचने की राह और कठिन हो गई है। टीम 52.78 फीसदी पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि, ऑस्ट्रेलिया 61.46 फीसदी लेकर दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका की टीम के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

गंभीर के कोचिंग में बने 3 अनचाहे रिकॉर्ड

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को पिछले साल जुलाई में टीम इंडिया (Team India)  का हेड कोच बनाया गया था। राहुल द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया था, इसके बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से हराया था। टॉम लैथम की अगुआई वाली टीम ने 36 साल बाद भारत में पहला टेस्ट भी जीता था।

भारत ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ सीरीज से पहले पिछले 12 सालों में कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई थी।

27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...