General Andrei Mordvichev : रूस ने यूक्रेन युद्ध में प्रमुख सैन्य अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके कर्नल जनरल अंद्रेई मोर्दविचेव (Colonel General Andrei Mordvichev) को थल सेना (ग्राउंड फोर्सेस) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। 1976 में सोवियत कज़ाखस्तान में जन्मे मोर्दविचेव को 2023 में रूस का सर्वोच्च सैन्य सम्मान “हीरो ऑफ़ रशिया” (“Hero of Russia”) प्रदान किया गया था। वे इससे पहले रूस के सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट (Central Military District) के प्रमुख थे।
पढ़ें :- Bangladesh fire : बांग्लादेश में समुद्र तटीय कॉक्स बाजार में आग लगने से 10 की मौत , नौ लोग घायल
मोर्दविचेव ने 2022 में मारीउपोल के अज़ोवस्ताल स्टील प्लांट में 80 दिन की घेराबंदी के बाद यूक्रेनी सेनाओं को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया था। इसके अलावा, 2024 में डोनेत्स्क क्षेत्र के रणनीतिक शहर अवदीवका पर कब्जा और उसके बाद सेलिडोवे, कुराखोवे और उक्राइंस्क जैसे प्रमुख कस्बों को पुनः नियंत्रित करने में उनकी अगुवाई रही। पूर्व सेना प्रमुख ओलेग साल्युकोव को हटाकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश से यह नियुक्ति की गई है। साल्युकोव को अब सुरक्षा परिषद का उप सचिव नियुक्त किया गया है।