1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. General Election 2024 Live Update : मणिपुर और त्रिपुरा में जमकर हुई वोटिंग, जानें दूसरे चरण में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

General Election 2024 Live Update : मणिपुर और त्रिपुरा में जमकर हुई वोटिंग, जानें दूसरे चरण में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

General Election 2024 Live Update : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज शुक्रवार सुबह सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग होगी, जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास थीं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। वहीं, दोपहर तीन बजे तक सभी राज्यों में हुए मतदान के आंकड़ें सामने आ चुके हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

General Election 2024 Live Update : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग होगी, जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास थीं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। वहीं, दोपहर तीन बजे तक सभी राज्यों में हुए मतदान के आंकड़ें सामने आ चुके हैं।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

चुनाव आयोग की वेबसाइट मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के वोटिंग वाले दिन यानी 26 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र में 43.01 प्रतिशत के साथ सबसे कम वोटिंग दर्ज की गयी है, जबकि त्रिपुरा में 68.92 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा वोट डाले गए हैं। अन्य राज्यों में 3 बजे तक पड़े वोट के प्रतिशत की बात करें तो असम में 60.32 प्रतिशत, बिहार में 44.24 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 63.32 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर में 57.76 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

इसके अलावा कर्नाटक में 50.93 प्रतिशत, केरल में 51.64 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 46.50 प्रतिशत, मणिपुर में 68.48 प्रतिशत, राजस्थान में 50.27 प्रतिशत, त्रिपुरा में 68.92 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 44.13 में प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 60.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा।

 

 

पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...