Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Coconut Laddus: गर्मियों में पानी पीने के लिए कुछ मीठा हो जाएं, घर में ऐसे बनाएं सेहत और शक्ति से भरपूर नारियल के लड्डू

Coconut Laddus: गर्मियों में पानी पीने के लिए कुछ मीठा हो जाएं, घर में ऐसे बनाएं सेहत और शक्ति से भरपूर नारियल के लड्डू

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Coconut Laddus: गर्मियों में अधिक प्यास लगती है। बाहर से आकर सीधा पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में अगर आप घर में नारियल के लड्डू बनाकर रखे रहेंगी तो पानी पीने से पहले एक लड्डू खा सकते है। ड्राई फ्रूट्स और गोंद और नारियल से  बना ये लड्डू न सिर्फ शरीर को शक्ति प्रदान करेगा। बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमद होता है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

नारियल लड्डू (Coconut Laddus) के लिए येे है जरुरी सामग्री

आधा किलो नारियल, 300 ग्राम बबूल का गोंद, 100 ग्राम – काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश, आधा किलो गुड़, और आधा किलो घी

नारियल लड्डू (Coconut Laddus) बनाने का ये है तरीका

नारियल लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो नारियल लेंगे और ऊपर का ब्राउन पार्ट छीलकर उसे घिस लेंगे ( घिसने की बजाय आप उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर ग्राइंडर जार में पीस भी सकते हैं)

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अब गैस ऑन कर उस पर कड़ाही रखें और उसमें आधा कप घी डालें। अब इस घी में काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश को सुनहरा होने तक भूनें। आप आपने जो कच्चा नारियल ग्राइंडर से ग्राइंड किया है उसे भी हल्का सुनहरा होने भून लें।

अब नारियल को कड़ाही से बाहर निकालें। अब इसी कड़ाही में 300 ग्राम बबूल का गोंद और आधा किलो गुड़ डालें और उसे मेल्ट होने दे। दोनों को पिघलने तक पकाएं। जब तक गुड़ और गोंद मेल्ट हो रहे हैं तब तक रोस्ट किया हुआ ड्राइफ्रूट्स ग्राइंडर में पीस लें। जब गुड़ और बबूल का गोंद अच्छी तरह मेल्ट हो जाये तब उसमे भुना हुआ नारियल का बुरादा और ग्राइंड किया हुआ ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। जब सब सामग्रियां आपस में अच्छी तरह मिल जाएं तब गैस बंद कर दें।

जब लड्डू का मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तब उसे हाथों में लेकर लड्डू बांधना शुरू करें। लड्डू बनाने के बाद लड्डुओं को कद्दूकस किये हुए नारियल के बुरादा में अच्छे से लपेटें। आपका स्वादिष्ट नारियल लड्डू तैयार है।

Advertisement