HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तृणमूल कांग्रेस के साथ गोवा में चुनाव लड़ सकती है जीएफपी, ममता बनर्जी से आज मिलेंगे सरदेसाई

तृणमूल कांग्रेस के साथ गोवा में चुनाव लड़ सकती है जीएफपी, ममता बनर्जी से आज मिलेंगे सरदेसाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी आज गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई से मुलाकात करेंगी। गोवा में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राज्य के हिसाब से ये मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

पणजी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी(Mamata Banarji) आज गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई से मुलाकात करेंगी। गोवा में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राज्य के हिसाब से ये मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनो पार्टियां साथ मिलकर अगले साल होने वाले चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। इससे पहले जीएफपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कोशिश की थी, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। इसलिए आज विजय सरदेसाई(Vijay Sardesai) ममता बनर्जी के साथ मुलाकात करने वाले हैं।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

विजय सरदेसाई ने शुक्रवार(Friday) को कहा कि वह एक मजबूत टीम के पक्ष में हैं। इस साल अप्रैल में गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कहा था कि भाजपा असमाजिक है और उसका साथ छोड़ दिया। सरदेसाई ने कहा, “इस भ्रष्ट और सांप्रदायिक शासन को समाप्त करने के लिए विपक्ष में एकता होना जरूरी है। 2022 के बारे में गंभीर हो जाएं। मैं ममता बनर्जी को अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ कल सुबह 10 बजे निमंत्रण पर बुलाऊंगा।” सरदेसाई की पार्टी के विधानसभा में तीन विधायक हैं, ये गोवा में एक प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पिछली भाजपा(BJP) सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप भी में कार्य किया। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...