1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद के सीडीओ अभिनव गोपाल ने इंग्लिश चैनल को तैरकर रचा इतिहास

गाजियाबाद के सीडीओ अभिनव गोपाल ने इंग्लिश चैनल को तैरकर रचा इतिहास

अभिनव गोपाल 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।  अभिनव गोपाल गाजियाबाद की मुख्य विकास अधिकारी (Ghaziabad CDO Abhinav Gopal) के पद पर तैनात हैं। वह प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ एक बेहतरीन एथलीट भी है। आईएएस अभिनव गोपाल ने हाल ही में इंग्लिश चैनल (English Channel) को तैर कर पार किया है।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद :  अभिनव गोपाल 2020 बैच के आईएएस (IAS ABHINAV GOPAL) अधिकारी हैं।  अभिनव गोपाल गाजियाबाद की मुख्य विकास अधिकारी (Ghaziabad CDO Abhinav Gopal) के पद पर तैनात हैं। वह प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ एक बेहतरीन एथलीट भी है। आईएएस अभिनव गोपाल ने हाल ही में इंग्लिश चैनल (English Channel) को तैर कर पार किया है। आईएएस अभिनव गोपाल की टीम में पश्चिम बंगाल से रॉबिन बलदेव, महाराष्ट्र से आयुषी कैलाश अखाड़े, शाश्रुति नाकाडे और आयुष तावड़े, जबकि हरियाणा से इशांत सिंह शामिल रहे।

पढ़ें :- इम्तियाज अली बुर्का और पर्दा प्रथा को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- महिलाएं जब कहती हैं वो इसमें कंफर्टेबल हैं, तो ये पिछड़े समाज की निशानी

अभिनव की यह पहली उपलब्धि नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बड़े खिताब हासिल कर चुके हैं। अभिनव ने अप्रैल 2023 में श्रीलंका के थलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक समुद्र में करीब 28 किलोमीटर लंबी पाल्क स्ट्रेट (Palk Strait) को तैरकर पार किया था। उन्हें आयरनमैन का भी खिताब हासिल है।

इंग्लिश चैनल (English Channel) को तैर कर पार करना किसी चुनौती से काम नहीं होता। इंग्लिश चैनल को तैर कर पार करना जितना मुश्किल है उतना ही खतरनाक भी है। अभिनव गोपाल बताते हैं कि इंग्लिश चैनल में तापमान बेहद कम होता है। जिससे कि के दौरान हाइपोथर्मिया का खतरा बना रहता है। पानी का करंट विभिन्न दिशाओं में तैराक को बहा ले जाता है जिसकी वजह से 32 किलोमीटर का डिस्टेंस 55 किलोमीटर में तब्दील हो जाता है। खुले समुद्र में शार्क और जेलीफिश बहुत होती हैं।

इंग्लिश चैनल (English Channel) अटलांटिक महासागर की एक शाखा है जो दक्षिणी इंग्लैंड को उत्तरी फ्रांस से अलग करती है। इंग्लिश चैनल (English Channel) को दुनिया की सबसे व्यस्त शिपिंग लेंस भी माना जाता है। इंग्लिश चैनल (English Channel) यूरोप और ब्रिटेन के बीच एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। यहां बड़ी संख्या में जहाजों का आवागमन होता है. इंग्लिश चैनल को तैयार कर पार करना एक प्रसिद्ध स्पोर्ट्स चैलेंज माना जाता है। हर एक तैराक का सपना इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करना होता है. IAS अभिनव गोपाल ने इंग्लिश चैनल को अपनी टीम के साथ तैरकर पार किया है।

इंग्लिश चैनल (English Channel) का सबसे संकरा हिस्सा करीब 33 किलोमीटर चौड़ा है। हालांकि, तैराकी के दौरान करंट सोने के चलते करीब 55 किलोमीटर की तैराकी करने के बाद इस हिस्से को पार किया जाता है। IAS अभिनव गोपाल बताते हैं कि इंग्लिश चैनल में इंग्लैंड से फ्रांस की ओर तैराकी की गई थी। 18 जून 2025 को सुबह करीब 3:00 बजे टीम के साथ तैराकी की शुरुआत हुई थी। करीब 11 घंटे 19 मिनट में इंग्लिश चैनल को तैर कर पर किया।

पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म कराने पहुंची दिल्ली पुलिस, अभिजीत दीपके बोले- शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

अभिनव गोपाल बताते हैं इंग्लिश चैनल (English Channel) को तैरकर कर क्रॉस करने के लिए फिजिकल स्ट्रैंथ से ज्यादा मेंटल स्ट्रैंथ की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि वह 5 साल की उम्र से तैराकी कर रहे हैं। इंग्लिश चैनल को तैरकर सफलतापूर्वक पार करने के लिए लंबे समय से प्रैक्टिस की थी। इंग्लिश चैनल में तैराकी के दौरान राम नाम का जप किया।

आईएएस अभिनव गोपाल मौजूदा समय में गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अभिनव गोपाल मुख्य रूप से यूपी के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज से पूरी की।इसके बाद उन्होंने आईआईटी मद्रास से बीटेक और फिर एमटेक किया है. इसके बाद उन्होंने साल 2015 में सीएपीएफ की परीक्षा की, जिसके बाद उन्हें 2017 में भारतीय वन सेवा अधिकारी बनने का मौका मिला। हालांकि अभिनव गोपाल का सपना आईएएस बनने का था, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और साल 2020 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईएएस अधिकारी बनें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...