1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता में ICU में भर्ती

सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता में ICU में भर्ती

गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम उल्टियां होने, तेज बुखार और पेट...

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ।  गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम उल्टियां होने, तेज बुखार और पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव और अब्बास अंसारी की मुलाकात से यूपी की सियासत गरम, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

पैंक्रियास में सूजन, हल्का पीलिया भी

अस्पताल की ओर से शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अफजाल अंसारी को पेट में तेज दर्द की शिकायत थी। जांच में उनके पैंक्रियास (अग्न्याशय) में सूजन और हल्के पीलिया की पुष्टि हुई है। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। डॉक्टर अभय वर्मा और डॉ. दिलीप दुबे की टीम उनका इलाज कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, अफजाल लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे हैं। शुक्रवार सुबह उन्हें गले में खराश और सर्दी की परेशानी थी। बाद में उल्टियां शुरू हो गईं और पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द होने लगा।

अब्बास अंसारी ने मांगी दुआ

पढ़ें :- UP Assembly Elections 2027: सुभासपा ने 35-40 सीटों के साथ ओमप्रकाश राजभर के लिए मांगा डिप्टी सीएम पद

अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी विधायक अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा कि बड़े अब्बा की सेहत खराब है और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है। साथ ही लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील की। सांसद के भतीजे और सपा विधायक सुहैब अंसारी उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे।

तीन बार सांसद और पांच बार विधायक रहे

अफजाल अंसारी गाजीपुर की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं। वह पांच बार विधायक और तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं। उन्होंने 1985 में CPI के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। बाद में सपा और बसपा से भी चुनाव लड़े। 2019 में बसपा और 2024 में सपा के टिकट पर गाजीपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...