1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Viral-गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 Kiss, पुलिस ने ब्यॉफ्रेंड रोककर 5,500 रुपये का काटा चालान और दी ये सजा

Viral-गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 Kiss, पुलिस ने ब्यॉफ्रेंड रोककर 5,500 रुपये का काटा चालान और दी ये सजा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले (Gwalior District) से गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की कार पर करीब 3.5 घंटे में 3400 Kiss किए। मतलब कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक के निशान बनाए। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने यह Video बनाई और इंस्टाग्राम पर डाल दी।

By santosh singh 
Updated Date

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले (Gwalior District) से गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की कार पर करीब 3.5 घंटे में 3400 Kiss किए। मतलब कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक के निशान बनाए। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने यह Video बनाई और इंस्टाग्राम पर डाल दी। 55 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। तब ट्रैफिक पुलिस की नजर पड़ी। तेज रफ्तार कार चलाने, ब्लैक शीशे करने, ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर 5500 रुपए का चालान काटा।

पढ़ें :- Video- टैंकर पलटा तो बाल्टी-बर्तन लेकर दौड़ पड़े लोग, मुफ्त में तेल भरने की मची होड़, निकला तारपीन का तेल

पढ़ें :- Viral-मध्य प्रदेश में करीब 22 साल से बीजेपी सत्ता में, जान पर खेलकर स्कूल पहुंच रहे मासूम बच्चे, कांग्रेस बोली-ये है विकास

जानकारी के मुताबिक, उनकी गर्लफ्रेंड ने एक विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित होकर कार को इस तरह सजाने का आइडिया दिया था। इसके बाद कार पर एक-दो नहीं, बल्कि हजारों लिपस्टिक Kiss लगाए गए। बताया जा रहा है कि इस पूरे काम में करीब साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगा. कार को इस तरह सजाने के पीछे मकसद इसे कुछ अलग और यादगार बनाना था, लेकिन जब यही कार सड़क पर निकली तो लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय बन गई। कार की बाहरी बॉडी पर लाल लिपस्टिक से बने सैकड़ों-हजारों होंठों के निशान दूर से ही नजर आ रहे थे। इसी दौरान कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंच गए। इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने कार के अनोखे लुक को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों के लिए यह प्यार जताने का अनोखा तरीका था तो कुछ ने इसे सार्वजनिक सड़क पर चलने वाले वाहन के लिहाज से अलग तरह का प्रयोग माना। सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने भी इस कार का पता लगाने की कोशिश शुरू की।

ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों को देखा। तस्वीर में कार का नंबर दिखाई दे रहा था। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन की जानकारी जुटाई और कार की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद थाटीपुर क्षेत्र से कार को पकड़ लिया गया। पुलिस ने कार मालिक को मौके पर बुलाया और पूरे मामले को लेकर पूछताछ की। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सड़क पर इस तरह के निशानों के साथ वाहन चलाना यातायात नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आया, जिसके बाद वाहन के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

3400 Kiss के निशान और 5500 रुपये का चालान

इस पूरे मामले का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि जिस कार को गर्लफ्रेंड ने हजारों किस देकर खास बनाने की कोशिश की, वही किस आखिरकार कार मालिक के लिए महंगे पड़ गए। ट्रैफिक पुलिस ने कार मालिक का 5,500 रुपये का चालान किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद कार मालिक ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद कार पर बने लिपस्टिक के निशान हटाने का काम शुरू किया गया। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कार मालिक ने खुद अपने हाथों से कार के ऊपर बने निशानों को मिटाया। इसके बाद वाहन को पानी से साफ कराया गया, ताकि सड़क पर चलते समय कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान नजर न आएं। फिर उसने माफी मांगी।

ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस के टीआई अभिषेक रघुवंशी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक ऐसी कार दिखाई दी थी, जिस पर बड़ी संख्या में लिपस्टिक के निशान बने हुए थे। पुलिस ने जब इस कार के बारे में जानकारी जुटाई तो इसका संबंध थाटीपुर इलाके से सामने आया। टीआई ने बताया कि कार को जब्त कर मालिक को बुलाया गया। पूछताछ के दौरान उसे अपनी गलती का एहसास हुआ. इसके बाद उसने कार पर लगे निशानों को खुद हटाया। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कार पर 5,500 रुपये की चालानी कार्रवाई की।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में UCC को विधानसभा की मंजूरी, हंगामे के बीच पास हुआ विधेयक, लिव-इन रजिस्ट्रेशन और बहुविवाह पर सख्ती

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...