Cucumber Sandwich Recipe: सुबह सुबह ऑफिस और बच्चों के स्कूल की जल्दी में समझ नहीं आता ऐसा क्या बनाया जाए तो झटपट तैयार हो जाए। बच्चे उसे बिना नाक मुंह बनाएं खा भी लें।
पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें
इसका सबसे अच्छा ऑप्शन है सैंडविच। एक तो बहुत ही कम समय में तैयार हो जाता है दूसरा बच्चे इसे बहुत मन से खा भी लेते है। आज हम आपके लिए लाएं खीरा सैंडविच बनाने की रेसिपी। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका
खीरा सैंडविच बनाने के लिए जरुरी सामग्री
1 खीरा बारीक कटा हुआ 1 प्याज बारीक कटा हुआ 1 गाजर बारीक कटी हुई 2 क्यूब चीज 4 ब्रेड के स्लाइस
विधि
खीरा सैंडविच बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
सबसे पहले चारों ब्रेड्स के कॉर्नर को कट कर लें। आप बिना कट किए हुए भी सैंडविच बना सकती हैं।इसके बाद आप गाजर, खीरा और प्याज को बारीक काट लें।
अगर आप को कॉर्न्स पसंद हैं, तो आप बिना इसे कट किए भी सैंडविच बना सकती हैं।अब आप सब्जियों को ब्रेड में लगाएं और ऊपर से चीज को स्प्रेड करें। ऐसा आप दो ब्रेड्स के साथ करें और बची हुई दोनों ब्रेड्स को उन पर ढक दें।
अब आप सैंडविच मेकर में सैंडविच को रखकर ग्रिल कर लें। 5 से 10 मिनट में आपके सैंडविच बनकर तैयार हो जाएंगे।इन सैंडविच को आप हरी चटनी या फिर टोमैटो सॉस और गर्म-गर्म चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।