Bihar Politics: भाजपा ने ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहे जाने का आरोप लगाया है। इस पर लोजपा (आर) सांसद अरुण भारती ने आरजेडी पर निशाना साधा है। भारती ने कहा कि सत्ता में न रहने पर भी ऐसे शब्दों को इस्तेमाल हो रहा है, अगर तेजस्वी यादव सत्ता में आ गए तो न जाने वे क्या कहेंगे या क्या करेंगे।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी आरोपियों की अब खैर नहीं! पुलिस बड़े एक्शन की तैयारी में, मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर लग सकता है गैंगस्टर एक्ट
पीटीआई से लोजपा (आर) सांसद अरुण भारती ने कहा, “तेजस्वी यादव सत्ता में नहीं हैं, फिर भी उनकी मतदाता अधिकार यात्रा के मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। यह निंदनीय है। आप जंगलराज के दौरान महिलाओं पर हुए अत्याचारों को याद कर सकते हैं। अगर सत्ता से बाहर रहते हुए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो भगवान ही जाने सत्ता में आने पर वे क्या कहेंगे या क्या करेंगे।”
VIDEO | On BJP’s claim that abuses were hurled at PM Modi during the ‘Voter Adhikar Yatra’, LJP(R) MP Arun Bharti (@ArunBhartiLJP) says, “Tejashwi Yadav is not in power, yet from the stage of his Voter Adhikar Yatra, abusive language has been used. This is condemnable. You can… pic.twitter.com/PvQcD7JdUM
— Press Trust of India (@PTI_News) August 28, 2025
पढ़ें :- अविनाश शुक्ल बना रामलला की तिजोरी का चोर? तो मां-बाप ने भी फेरा मुंह, बोले- भगवान देंगे उसको उसके कर्मों का फल
एनडीए में सीट बंटवारे पर चर्चा पर भारती ने कहा, “हमारी पार्टी का गठन 2000 में हुआ था। तब से लेकर आज तक, हमारी पार्टी ने जेडी(यू) के साथ एक भी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। हमारी पार्टी के इतिहास में यह पहली बार होगा जब हम जेडी(यू) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 2015 में, एनडीए में रहते हुए, हमने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था। और 2020 में, हमने 137 सीटों पर चुनाव लड़ा। मेरी राय में, हमारी पार्टी के लिए एक सम्मानजनक सीट-बंटवारा इन दो संख्याओं के बीच होना चाहिए।”