1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Gold Price Cut Today : हाई लेवल पर पहुंचने के बाद आज गिरे सोने के भाव, यहां चेक करें ताजा रेट

Gold Price Cut Today : हाई लेवल पर पहुंचने के बाद आज गिरे सोने के भाव, यहां चेक करें ताजा रेट

Gold Price Cut Today : पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी। इसने पहली बार 70 हजार रुपये का स्तर पार किया था, जोकि ऑलटाइम हाई लेवल कीमत रही थी। लेकिन अब सोने की कीमतों (Gold Price) में मामूली गिरावट आयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ने बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ा, 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में महंगी धातुओं का भाव गिरा है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। सोने की कीमतों (gold price) में 150 रुपये की गिरावट आई है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में पीले धातु की कीमत 69,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गयी है।

हालांकि, कई जानाकारों का मानना है कि इस मामूली गिरावट के बावजूद सोने में तेजी का रुख बना रहेगा। दूसरी, तरफ चांदी की बात करें, तो इसमें 700 रुपये की गिरावट आई और यह 81,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...