1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold -Silver Price : रिकॉर्ड हाई के बाद फिसले सोने और चांदी के भाव, चेक करें ताजा रेट्स

Gold -Silver Price : रिकॉर्ड हाई के बाद फिसले सोने और चांदी के भाव, चेक करें ताजा रेट्स

Gold-Silver Price : रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद बुलियन मार्केट में करेक्शन देखने को मिल रहा। MCX पर सोने और चांदी का भाव गिर गया है। कॉमैक्स पर दोनों में गिरावट है।

By santosh singh 
Updated Date

Gold-Silver Price : रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद बुलियन मार्केट में करेक्शन देखने को मिल रहा। MCX पर सोने और चांदी का भाव गिर गया है। कॉमैक्स पर दोनों में गिरावट है। प्रॉफिटबुकिंग के अलावा डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में मजबूती से भी दबाव बना है। इससे पहले फेड की रेट कट पर पॉजिटिव कमेंट्री से भाव नए ऑल टाइम हाई को टच किया।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

घरेलू बाजार में सोना और चांदी

सोने और चांदी का भाव आज गिर गया है। MCX पर सोने का भाव 24 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 66165 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को रेट 66943 रुपए तक पहुंचा। चांदी का भाव भी 420 रुपए गिर गई है। MCX पर चांदी 74660 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

कॉमैक्स पर भी सस्ता हुआ सोना

घरेलू बाजार की तरह कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी के रेट्स में नरमी है। गोल्ड का भाव 2176 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा, जोकि कल 2200 डॉलर के पार निकल गया था. चांदी की कीमत में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही। स्पॉट रेट 24.75 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गया है।

पढ़ें :- Noel Tata :  नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...