Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में मामूली नरमी, जानें आज का रेट

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में मामूली नरमी, जानें आज का रेट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gold Silver Price Today  :  मिडिल ईस्ट में बने क्षेत्रीय तनाव के बीच मंहगी धातुओं की कीमतों में उतार चढ़ाव लगातार बना हुआ है। आज 28 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमत में मामूली नरमी आई । MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 150 रुपये और चांदी की कीमत में 1,300 रुपये की गिरावट आई है।

पढ़ें :- Gold, Silver Price Today : चांदी लुढ़की और सोना भी धड़ाम, बाजार में हलचल!

आज यह 1,51,700 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 166 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,555 रुपये तक फिसला। सुबह 9.15 बजे यह 118 रुपये यानी 0.08 फीसदी गिरावट के साथ 1,51,603 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

डिलीवरी वाली चांदी
Silver की कीमत में भी गिरावट आई है। 5 मई की डिलीवरी वाली Silver पिछले सत्र में 2,41,824 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,40,490 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 1,334 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,490 रुपये तक फिसली। सुबह 9.20 बजे यह 920 रुपये यानी 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 2,40,912 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

सर्राफा कीमत
सर्राफा बाजार में भी Gold और Silver की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट वाला Gold 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,700 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाला Gold अभी 10 रुपये नीचे 1,40,890 रुपये और 18 कैरेट वाला सोना 1,15,270 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। Silver भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,59,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

पढ़ें :- Gold Silver Rate Today : सोने चांदी के रेट्स में गिरावट, Silver हुई सस्ती, Gold भी लुढ़का
Advertisement