1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नि:संतान दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर, मैक्स सिटी हॉस्पिटल में लगेगा नि:शुल्क परामर्श शिविर

नि:संतान दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर, मैक्स सिटी हॉस्पिटल में लगेगा नि:शुल्क परामर्श शिविर

नि:संतान दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर, मैक्स सिटी हॉस्पिटल में लगेगा नि:शुल्क परामर्श शिविर

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  उन दंपतियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आया है मैक्स सिटी हॉस्पिटल, जो लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अस्पताल परिसर में नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी के सहयोग से एक विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

पढ़ें :- यूपी चुनाव 2027 में क्या स्वाति सिंह की वापसी होने वाली है? सीएम योगी से इस मुलाकात के जानें क्या हैं सियासी मायने?

यह निशुल्क परामर्श कैंप 6 अगस्त, दिन बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। शिविर में आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ.नेहा सिंह द्वारा नि:संतान दंपतियों को नि:शुल्क परामर्श और उन्नत चिकित्सा विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।

इस संबंध में मैक्स सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर आनंद उर्फ विकास दुबे ने बताया कि यह शिविर उन तमाम दंपतियों के लिए आशा की किरण है, जो लंबे समय से संतान प्राप्ति के प्रयास में लगे हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद दंपतियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर हॉस्पिटल पहुंचकर विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करें।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- लखनऊ: मड़ियांव थाने के सामने दिनदहाड़े कबाड़ी ने बुजुर्ग की चाकू गोदकर कर दी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...