1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gonda Big Accident: गोंडा में नहर में गिरी बोलेरो कार, एक ही परिवार के नौ सदस्य समेत 11 लोगों की मौत; CM योगी ने जताया दुख

Gonda Big Accident: गोंडा में नहर में गिरी बोलेरो कार, एक ही परिवार के नौ सदस्य समेत 11 लोगों की मौत; CM योगी ने जताया दुख

Gonda Big Accident: यूपी के गोंडा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर इटिया थोक थाना क्षेत्र में एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में 9 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। कार में सवार सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है और अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स के चयन में घपलेबाजी के आरोप, भारतीय दल की विदाई से पहले कई पैरा-शूटर्स ने किया विरोध प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के लोग बोलेरो कार में सवार होकर पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले थे। इस दौरान इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता नहर के पास कार हादसे का शिकार हो गयी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की सूचना पर डीएम प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल भारी पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार में फंसे सभी लोगों को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति!”

पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल

पढ़ें :- GST में फिर बड़े बदलाव की तैयारी, 57वीं GST परिषद बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट , Refund और Arrest Power पर मंथन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...