गोंडा। यूपी के गोंडा जिले (Gonda District) में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की आउटसोर्सिंग भर्ती (Outsourcing-Based Recruitment) को लेकर शासन स्तर पर जांच शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में आउटसोर्सिंग के जरिए हुई भर्तियों में हुए गोलमाल की जांच के लिए शासन से आई टीम भर्ती से संबंधित अभिलेख अपने साथ लेकर गई है। शुक्रवार दोपहर बाद शासन से आई जांच टीम अचानक सीएमओ कार्यालय पहुंची थी । टीम के पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई थी । आनन-फानन में अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जांच टीम के सामने जरूरी अभिलेख प्रस्तुत किए। बीते शुक्रवार दोपहर 12 बजे से देर रात 10 बजे तक अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा डॉ. संतोष कुमार (Dr. Santosh Kumar, Additional Director, Medical and Health Services) के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने लगातार 10 घंटे तक गोंडा सीएमओ कार्यालय में गहन जांच की। इसके बाद टीम आउटसोर्सिंग भर्ती से संबंधित कई महत्वपूर्ण अभिलेख अपने साथ ले गई।
पढ़ें :- दवा माफियाओं के करीबी डॉक्टरों को मिलने जा रही है CMO की कुर्सी, सीएम कार्यालय से लेकर स्वास्थ्य विभाग इनके आगे है नतमस्तक
बताया जा रहा है कि जिले में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की भर्ती में निर्धारित स्वीकृत पदों से अधिक नियुक्तियां किए जाने की शिकायतों की जांच के लिए टीम आई थी। टीम ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच के दौरान टीम ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति, स्वीकृत पदों की संख्या और भर्ती से संबंधित अभिलेखों को खंगाला। सीएमओ से भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई बिंदुओं पर जानकारी ली गई। पूछताछ के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। शासन की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग भर्ती का मामला चर्चा में आ गया है।
शुक्रवार दोपहर स्वास्थ्य निदेशालय (Directorate of Health Services) की टीम निदेशक स्वास्थ्य के नेतृत्व में CMO कार्यालय पहुंची। टीम ने CMO डॉ. संत लाल पटेल (CMO Dr. Sant Lal Patel) और कार्यालय के कुछ कर्मचारियों से बंद कम
सीएमओ सहित चार लोगों के बयान दर्ज
आउटसोर्सिंग भर्तियों के मामले में जांच टीम ने गोंडा के सीएमओ डॉ.संतलाल पटेल (Directorate of Health Services) तथा कार्यालय के तीन अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। गौरतलब है कि महानिदेशक स्वास्थ्य ने बीते गुरुवार देर शाम अपर निदेशक डॉ. संतोष कुमार (Additional Director Dr. Santosh Kumar) को निर्देश दिया गया था कि वे गोंडा पहुंचकर स्वीकृत पदों के सापेक्ष अधिक भर्ती किए जाने के मामले की जांच करें और विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। गोंडा सीएमओ (Gonda CMO) पर आरोप है कि उन्होंने नियमों को दरकिनार करते हुए स्वीकृत 69 पदों के सापेक्ष अधिक लोगों की नियुक्ति कर ली है।
पढ़ें :- दुर्गा पूजा के प्रसाद से रेबीज का खतरा! यूपी के गांव में मचा हड़कंप, 450 लोगों को लगा एंटी रेबीज टीका
कल आ जाएगी जांच रिपोर्ट : अपर निदेशक
अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा डॉ. संतोष कुमार (Additional Director, Medical and Health Services, Dr. Santosh Kumar) ने बताया कि महानिदेशक के तरफ मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। उन्होंने बतायाि क शुक्रवार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक हमने आउटसोर्सिंग भर्ती (Outsourced Recruitment) से जुड़े पहलुओं की जांच की है। सीएमओ गोंडा समेत तीन अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और भर्ती से संबंधित समस्त रिकॉर्ड सील कर कब्जे में ले लिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि चतुर्थ श्रेणी के पदों जैसे सफाई कर्मचारी, चौकीदार, एनएचएम और ब्लड बैंक से जुड़े पदों की भर्ती का पूरा रिकॉर्ड टीम के कब्जे में है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ किया जाएगा और महानिदेशक स्वास्थ्य को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी
सोमवार तक इस पूरे प्रकरण की जांच का परिणाम सामने आ जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।