देहरादून में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में एक ही दिन में 13 नए डेंगू मरीज का मामला सामने आया जिसके बाद इस सीजन में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 273 हो गई है। डेंगू मरीजों के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, जिले के अलग-अलग अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित 20 मरीजों का इलाज चल रहा है।
देहरादून। देहरादून में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में एक ही दिन में 13 नए डेंगू मरीज का मामला सामने आया जिसके बाद इस सीजन में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 273 हो गई है। डेंगू मरीजों के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, जिले के अलग-अलग अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित 20 मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यहां पर पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। नए मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा रही हैं। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए घरों और आसपास के क्षेत्रों में लार्वा की जांच के साथ फॉगिंग और जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर निगरानी
स्वास्थ्य विभाग डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों को जरूरी उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है और गंभीर स्थिति वाले मरीजों की विशेष निगरानी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि साफ पानी में भी डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर पैदा हो सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार, तेज सिरदर्द, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
बढ़ते आंकड़े ने बढ़ाई चिंता
देहरादून में स्वास्थ्य विभाग के लिए डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 273 तक पहुंचना चिंता का विषय है। प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की जा रही है। खासतौर पर बारिश के बाद जमा पानी को तत्काल हटाने और कूलर, गमले, टायर तथा अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने देने पर भी काफी जोर दिया जा रहा है।