1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दुर्गा पूजा के प्रसाद से रेबीज का खतरा! यूपी के गांव में मचा हड़कंप, 450 लोगों को लगा एंटी रेबीज टीका

दुर्गा पूजा के प्रसाद से रेबीज का खतरा! यूपी के गांव में मचा हड़कंप, 450 लोगों को लगा एंटी रेबीज टीका

उत्तर प्रदेश के एक गांव में दुर्गा पूजा का प्रसाद बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए दूध की गाय की मौत के बाद रेबीज की आशंका से चिंता फैल गई। गाय की बीमारी के बाद मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग ने दो दिनों में 450 लोगों को एंटी रेबीज टीका लगाया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के डाड़ी गांव में दुर्गा पूजा के प्रसाद को लेकर ग्रामीणों में चिंता फैल गई है। जिस गाय के दूध से प्रसाद तैयार किया गया था, उसकी बीमारी के बाद मौत हो गई। पशु चिकित्सक ने लक्षणों के आधार पर गाय में रेबीज की आशंका जताई थी। इसके बाद प्रसाद खाने वाले लोगों और संभावित संपर्क में आए ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीकाकरण शिविर लगाया। दो दिनों में कुल 450 लोगों को एंटी रेबीज टीका लगाया गया।

पढ़ें :- सावधान! लाल चटनी और दाल में मिलाया जा रहा केमिकल रंग, जांच में दो नमूने फेल

जानकारी के मुताबिक, डाड़ी चौराहे पर नवयुवक मंगल दल समिति की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। सप्तमी के दिन गांव के एक व्यक्ति के घर से गाय का दूध लाकर प्रसाद तैयार किया गया था। बताया जा रहा है कि यही दूध कुछ चाय की दुकानों तक भी पहुंचा था।

ग्रामीणों के अनुसार, 19 अक्टूबर को गाय ने खाना-पीना छोड़ दिया और उसके मुंह से लार गिरने लगी। पशुपालक उसे राजकीय पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां पशु चिकित्सक ने लक्षणों के आधार पर रेबीज की आशंका जताई। इलाज के बावजूद गाय की मौत हो गई।

 

गाय की मौत की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण शिविर लगाने की मांग की। इसके बाद गांव में अभियान चलाया गया। मंगलवार को 50 लोगों और बुधवार को 400 लोगों को एंटी रेबीज टीका लगाया गया। इस तरह कुल 450 लोगों का टीकाकरण हुआ।

पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमरेंद्र ठाकुर ने संभावित संपर्क में आए लोगों से चिकित्सकीय सलाह लेने और डॉक्टर के निर्देशानुसार टीके की सभी निर्धारित खुराक समय पर पूरी कराने की अपील की। एसडीएम मनीष कुमार ने भी स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

इस मामले में एक अहम बात यह है कि गाय का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, इसलिए उसमें रेबीज संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी संभावित संपर्क की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...