1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP DA News: दिवाली से पहले योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा; डीए में इतने प्रत‍िशत बढ़ोत्तरी

UP DA News: दिवाली से पहले योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा; डीए में इतने प्रत‍िशत बढ़ोत्तरी

UP Good News: दिवाली से पहले यूपी की योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस के साथ डीए का भी तोहफा द‍िया है। सरकार की ओर से राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। जिसके बाद महंगाई भत्ता की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। कर्मचारियों को इसका लाभ जुलाई-2024 से मिलेगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Good News: दिवाली से पहले यूपी की योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस के साथ डीए का भी तोहफा द‍िया है। सरकार की ओर से राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। जिसके बाद महंगाई भत्ता की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। कर्मचारियों को इसका लाभ जुलाई-2024 से मिलेगा।

पढ़ें :- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रोटेस्ट आज, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, भारी सुरक्षाबल तैनात

योगी सरकार की ओर से डीए बढ़ोत्तरी का लाभ राज्य के करीब 17 लाख कर्मचारियों मिलने वाला है। खास बात यह है कि इस बार दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन, बोनस और महंगाई भत्ता तीनों मिलेंगे। डीए बढ़ोत्तरी का पैसा दिवाली के पहले 30 अक्तूबर को सैलेरी कर्मचारियों को मिल जाएगा। योगी सरकार ने इससे पहले बुधवार को राज्य के 14.82 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बोनस का ऐलान किया था।

सीएम योगी की ओर से बोनस के ऐलान के बाद देर शाम वित्त विभाग ने शासनादेश भी जारी कर दिया था। कर्मचारियों को वर्ष 2023-24 के लिए 30 दिनों की परिलब्धियों के बराबर बोनस दिया जाएगा। हर कर्मचारी को 6,908 रुपये बोनस मिलेगा। इसके अलावा, पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को भी त्योहार के चलते 30 अक्तूबर तक पेंशन भुगतान किया जाएगा।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि 31 अक्तूबर को दिवाली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, तथा 3 नवंबर को भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश घोषित है।

पढ़ें :- Bihar MLC Polls : कांग्रेस ने पांच सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, तीन पर सहयोगी आरजेडी से होगा सीधा मुकाबला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...